Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 28th April 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। आज के एपिसोड की शुरुआत सई और सत्या के साथ होती है। दोनों एक- दूसरे को बताते हैं कि कैसे काकू और अंबा बाई इस शादी को रोकने के लिए आए थे। दोनों शादी को लेकर बात करते हैं। अंबा बाई सत्या से कहती हैं कि मैं इस शादी के लिए राजी नहीं हूं।
सत्या कहता है कि मां आपने इस शादी को तोड़ने की बहुत कोशिश कर ली। अंबा घरवालों से पूछती है कि इस शादी के लिए कौन-कौन से सदस्य राजी है। घर में अंबा के अलावा सभी लोग सत्या और सई की शादी के लिए राजी होते हैं। सत्या सई को खुश खबरी देता है कि मां शादी के लिए मान गई है। हमारी शादी कल ही होगी।
सत्या और सई की होगी शादी
सत्या अपने परिवार के साथ तैयार होता है। वहीं, सई भी दुल्हन के जोड़े में नजर आती है। सई के दिल में इस शादी को लेकर कशमश चल रही होती है। वो कहती हैं कि मेरे लिए मुश्किल है विराट को छोड़कर किसी और से शादी करना। लेकिन पत्रलेखा और विनायक की खुशी के लिए मैं ये शादी करूंगी। इधर विराट नफरत की आग में जल रहा है कि कैसे सई ने उसकी भावनाओं की कदर नहीं की। वो इस बात से बहुत दुखी होता है। पाखी विराट को इस हालत में देखकर उसका मजाक उड़ाती हैं।
पाखी कहती हैं कि तुमने सई के लिए अपनी शादी को बर्बाद कर दिया। मुझे तलाक लिया और आज सई तुम्हें छोड़कर किसी और से शादी कर रही है। पाखी विराट को उसकी गलतियों का ऐहसास दिलाना चाहती है। विराट पाखी से कहता है कि तुम मुझे अकेला छोड़ दो। विराट से बर्दाशत नहीं हो रहा है कि सई दूसरी शादी कर रही हैं।
