टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान ने निकाली स्काउट और यंग की हेकड़ी, लताड़ते हुए बोले- ये जो धमकियां दे रहे आप...

Bigg Boss 20 Latest Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान स्काउट ओपी और यंग डीएसए को लताड़ते नजर आए।

Image

Bigg Boss 20: सलमान खान ने यंग डीएसए और स्काउट ओपी को लगाई लताड़ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Latest Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में हर कंटेस्टेंट इन दिनों अपनी गेम के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन ही सलमान खान ने कह दिया था कि वह इस बार रविवार को कंटेस्टेंट्स पर प्रहार करेंगे। वहीं अब शो का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान का पारा सातवें आसमान पर नजर आया। उन्होंने वीकेंड का वार पर स्काउट ओपी और यंग डीएसए को लताड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सलमान खान का ये रूप देख दर्शक भी हैरान हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गुल्लू ने सलमान खान के सामने खोली आम्रपाली दुबे की पोल, अरिश्फा और यंग के मुंह पर फेंका पानी

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में सलमान खान यंग डीएसए (Yung DSA) और स्काउट ओपी द्वारा दी गई धमकियों पर उन्हें लताड़ते नजर आए। सलमान खान ने कहा, "यंग ये जो काटने-पीटने की तुम बातें करते हो, तुमने कितने लोगों को काटा-पीटा है। ये बाहर कितने बड़े कांड कर लिये जो तुम धमकियां दे रहे हो।" उनकी बातें सुन स्काउट ओपी ने कहा कि सर मैंने आज तक ऐसा कुछ नहीं किया है। इसपर सलमान खान ने सवाल किया, "तो फिर? कुछ भी मुंह में आता है बोल देते हो आप लोग, परेशान किये जा रहे हो सामने वाले को आप लोग। आप लोग बुली हो क्या? या बदला ले रहे हो कि स्कूल में आप लोगों को बुली किया गया था तो यहां पर आप लोग बुली करेंगे? ये क्या कोई कॉम्प्लेक्स है क्या?" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं बहन आंचल, गुल्लू और माही विज को लगाई लताड़

      मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान (Salman Khan) ने काजी तौकीर को भी आड़े हाथों लिया है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर से 'लॉलीपॉप' वाला मुद्दा उठाने के लिए सलमान खान ने काजी तौकीर को फटकार लगाई है। उनके अलावा इस हफ्ते अमन गांधी की भी क्लास लग सकती है। बता दें कि 'बिग बॉस 20' में दो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है, जिसमें नकुल धुल और मनीष गोयल शामिल हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article