टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: बेबिका ध्रुवे और अभिषेक मलहान के बीच हुआ झगड़ा, दोनों ने एक-दूसरे पर उछाला कीचड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 23, 2023, 06:09 PM IST

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 सुर्खियों में है। शो में बेबिका ध्रुव और अभिषेक मलहान के बीच में जमकर झगड़ा होता है। दोनों एक- दूसरे की इज्जत की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। मेकर्स ने शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया है।

Image

Biggboss Ott 2 (Credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में घरवालों के बीच ड्रामा शुरू हो गया है। दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिल रहा है। बिग बॉस ओटीटी 2 सुर्खियों में छाया हुआ है। मेकर्स लगातार शो से जुड़े प्रोमो शेयर कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है।शो की पॉपुलर कंटेस्टेंट बेबिका ध्रुवे अपने झगड़ों की वजह से चर्चा में है। टास्क के दौरान बेबिका और अभिषेक के बीच में जमकर झगड़ा होता है। दोनों एक- दूसरे की इज्जत की धज्जियां उड़ाते नजर आए हैं।

भाग्य लक्ष्मी एक्ट्रेस को बिग बॉस कहते हैं कि आपको सभी के चेहरे पढ़कर बताना है कि उनकी असली चेहरा क्या है। इस दौरान बेबिका और अभिषेक में झगड़ा होता है। प्रोमो में बेबिका जिया शंकर को टारगेट करते हुए कहती हैं कि ये बहुत ही बोरिंग और इंट्रोवर्ट इंसान है। क्या ये सची आपकी सच्चाई है। फिर वो अभिषेक को कहती है कितने चेहरे है रे तेरे।

अभिषेक कहते हैं 121। फिर वो कहती हैं फिलहाल दो है। मनकर रहा है किस चेहरे को पहले थप्पड़ मारू। इस बात से दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता है। अभिषेक बेबिका से कहते हैं मैं जहां हूं वहां तेरी 60 पुश्ते नहीं आ सकती हैं। वहीं, बेबिका अभिषेक को फुकरा और घटिया इंसान कहती हैं। बेबिका फिलहाल जेल में है। वो अभिषेक से कहती हैं कि मैं डेंजर में हूं तुम कैप्टेंसी के लिए मेरा नाम लेना।

अभिषेक बेबिका के ऊपर आकांक्षा का नाम लेते है। इस बात से अभिषेक और बेबिका की दोस्ती में दरार पड़ जाती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बिग बॉस पलक पुरसवानी को बिग बॉस करेंसी के बदले राशन या आकांक्षा में से किसे एक को चुनने के लिए कहते हैं। पलक घर का राशन चुनती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article