टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler: खत्म हुई विराट- सई की लव स्टोरी, शो में आएगा दिलचस्प मोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 26, 2023, 12:06 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 26th June 2023 Full Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। सई और विराट अपनी मौत से पहले अपने प्यार का इजहार करते हैं। दोनों फैसला लेते हैं कि साथ में भले ही जिंदगी नहीं बिता सकते हैं। लेकिन एक- दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 26th June 2023 Full Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में अपने आखिरी पड़ाव पर है। मेकर्स शो में जल्द 20 साल का लीप लाने वाले है। शो में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। आतंकियों ने प्लेन के सभी यात्रियों को पकड़ लिया है। इस प्लेन हाईजैक की मास्टरमाइंड गीतांजलि कहेगी कि मैं सभी पैसेंजर को तभी छोडूंगी।

जब सरकार मेरे पति और रमाकांत को जेल से रिहा कर देगी। इसी के साथ गीतांजलि कहती हैं वो विराट के परिवार को भी नहीं छोड़ेगी। पुलिस कमिश्नर मजबूर होकर गीतांजली की सभी शर्ते मान लेता है। गीतांजली सभी लोगों को छोड़ देती है। इस दौरान विराट सई को ढूंढने की कोशिश करता है। आतंकियों ने सई को बॉम्ब वाली जैकेट पहना रखी होती है। विराट सई को इस हालत में देखकर परेशान हो जाता है। उसे समझ नहीं आता है कि वो उसे कैसे बचाए।

मरने से पहले सई और विराट अपने प्यार का इजहार करते हैं। सई विराट से कहती हैं कि तुम जाओ और बच्चों का ध्यान रखना। विराट सई की बातों को मानने से इंकार कर देता है। वो कहता है कि मैंने जिंदगी भर तुमसे प्यार किया है। मैं तुम्हें छोड़कर नहीं जाऊंगा। दोनों एक- दूसरे को देखकर काफी इमोशनल हो जाते हैं। ये पल सैराट के लिए फैंस के लिए काफी भावुक होने वाला है। सई और विराट की मौत के बाद शो में सवि और विनायक की कहानी को दिखाया जाएगा।

मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। नए प्रोमो में शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमति सिंह लीड रोल प्ले करने वाले हैं। दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने दर्शकों को शो के नए कैरेक्टर्स से मिलवाया है। फैंस नए स्टोरी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article