Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 15 January, 2023 Written Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein) इमोशनल ट्रेक चल रहा है। पााखी इन दिनों काफी परेशान है कि उसकी जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। अश्विनी उसे गले लगाती और सांत्वना देती हैं कि तुम्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। पाखी काफी दुखी होती है और वहां से चली जाती है। विराट और सई करिश्मा को होश में लाने की कोशिश करते हैं और उसे भरोसा दिलाते है कि कुछ भी हो जाए दोनों उसका साथ देंगे। करिश्मा काफी दुखी हो जाती है कि उसने अपनी गलती की वजह से बच्चा खो दिया। विराट कहता है कि अगर मैं जल्दी आ जाता तो बच्चे की भी जान बच जाती। करिश्मा कहती हैं ये सब मेरी गलती हैं। मैंने मोहित का ध्यान पाने के लिए विक्रांत को डेट करना शुरू कर दिया था।
वो कहती हैं कि मैं विक्रांत से प्यार नहीं करती हूं। मैं बस मोहित से नाराज थी कि वो बिजनेस और पाखी की वजह से काफी बिजी था। मैंने गुस्से में घर छोड़ दिया और विक्रांत ने मेरे साथ मार-पीट करने की कोशिश की। करिश्मा ने बताया कि जब मैंने विक्रांत को बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं तो उसने मुझे धक्का दे दिया। मैं बेहोश हो गई और मैंने अपना बच्चा खो दिया। विराट कहता है कि मैं तुम्हें घर लेकर चलता हूं। सई विराट से कहती हैं कि अगर वो घर जाएगी तो सभी लोग उसे सुनाएंगे।
सई के सामने आएगा विनायक का सच
ऐसे में करिश्मा को ले जाना सही नहीं है। सई विराट से कहती हैं कि मैंने वीणू की पुण्य तिथि के लिए पूजा रखी है और तुम्हें भी आना पड़ेगा। विराट पूजा में बैठेने से मना कर देता है। सई के बार- बार कहने पर विराट गुस्से में बता देता है कि वीणू जिंदा है। सच्चाई जानने के बाद पाखी हैरान हो जाएगी। विराट और सई एक -दूसरे को गले लगाते हैं कि उनका बेटा वीणू जिंदा है। अपकमिंग एपिसोड में सई विराट से नाराज हो जाएगी कि उसने पाखी के लिए वीणू की सच्चाई को छुपाया था।
