Akanksha Chamola Visits Sri Sri Ravi Shankar After Brutal Trolling: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। आकांक्षा चमोला आखिरी बार वेब सीरीज 'दिल धोखा और डिजायर' में नजर आईं, जिसमें वह कुंवर अमर और एक्टर अली हसन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं। लेकिन सीरीज में अपने बोल्ड सीन के कारण आकांक्षा चमोला काफी ट्रोल हुईं। वहीं इससे पहले आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के कुछ डांस वीडियोज वायरल हुए थे, जिसमें वह दुनिया भुलाकर अपने जन्मदिन में नाचती नजर आईं। लेकिन इस वीडियो के लिए भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं ट्रोल्स से परेशान होकर अब आकांक्षा चमोला आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर की शरण में पहुंची हैं। उन्होंने वहां रहते हुए गुरुजी से अपने सवालों के जवाब भी मांगे।
आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने श्री श्री रविशंकर से सवाल किया कि क्या आज के वक्त में उदास रहना या फिर गंभीर दिखना ज्यादा जरूरी हो गया है, आम हो गया है? क्या खुलकर खुशी मनाना लोगों को खटकने लगा है? आकांक्षा चमोला ने गुरुजी से कहा, "मुझे समझ नहीं आता है कि जब मैं खुश रहती हूं या अपनी खुशी बांटने की कोशिश करती हूं तो लोगों को परेशानी क्यों होती है। लोग नकारात्मकता क्यों फैलाते हैं?" आकांक्षा चमोला के इन सवालों को लेकर श्री श्री रविशंकर ने भी जवाब दिये। उन्होंने पहले तो एक्ट्रेस की बातों को सुना और फिर सलाह दी, "दुनिया में लोग तो हमेशा कुछ न कुछ कहेंगे, उनकी बातों से आप अपने अंदर के सुकून को खराब मत होने दो।"
खुद को आध्यात्मिक और धार्मिक मानती हैं आकांक्षा चमोला
आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) से बात करते हुए आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने आगे कहा, "आप जैसे हो, वैसे ही रहो, अपनी असलीयत मत छोड़ो। दूसरों की कड़वी बातों से आप अपनी कीमत बिल्कुल भी मत आंको।" बता दें कि आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला ने उन्हें बताया कि वह आध्यात्मिक और धार्मिक हैं। साथ ही उन्होंने भारत में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किये हैं।
