टीवी मसाला

Gaurav Khanna की पत्नी ने आवेज दरबार संग 'धक धक' पर किया ऐसा डांस, प्रणित बोले- क्या क्या देखना पड़ रहा है...

Gaurav Khanna Dance With Wife Akanksha Chamola on Dhak Dhak Karne Laga: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी व एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने आवेज दरबार के साथ ऐसा डांस किया, जिसे देख प्रणित मोरे और बाकी लोग भी हैरान रह गए।

Image

फोटो क्रेडिट- आवेज दरबार इंस्टाग्राम

Gaurav Khanna Dance With Wife Akanksha Chamola on Dhak Dhak Karne Laga: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी व एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आकांक्षा चमोला को उनके बेबाक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद से ही उनके और गौरव खन्ना के तलाक की अटकलें लगने लगी थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने साफ किया कि वो पोस्ट केवल उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए ही था। इन सबसे इतर आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) का हाल ही में एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आवेज दरबार के साथ 'धक धक करने लगा' पर थिरकती दिखाई दीं। इस वीडियो को देख प्रणित मोरे से लेकर मृदुल तिवारी तक खूब कमेंट कर रहे हैं।

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी व एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) वीडियो में रेड साड़ी पहन माधुरी दीक्षित के गाने 'धक धक करने लगा' पर डांस करती नजर आईं। हालांकि वीडियो में उनका और आवेज दरबार का डांस जबरदस्त तो था ही, साथ ही बेहद फनी भी था। दोनों के एक्सप्रेशंस और केमिस्ट्री कमाल की लगी। आवेज दरबार और आकांक्षा चमोला के डांस वीडियो के आखिर में गौरव खन्ना की फोटो भी आई, जिसमें एक्टर का रिएक्शन देखने लायक रहा। इस वीडियो को साझा करते हुए आवेज दरबार ने कैप्शन में लिखा, "अरिजीत सिंह, आप टेंशन मत लो। हम म्यूजिक इंडस्ट्री संभाल लेंगे।" वहीं आकांक्षा चमोला ने वीडियो पर कमेंट किया, "ये आप लोगों के लिए है ट्रोलर्स, अब कर लो ट्रोल।"

आवेज दरबार और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के वीडियो पर सेलेब्स और फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। प्रणित मोरे ने कमेंट किया, "क्या क्या देखना पड़ रहा है ये सब। अच्छा हुआ मैं अंधा हूं।" वहीं मृदुल तिवारी ने लिखा, "आवेज क्या करके मानेगा भाई।" उनके अलावा अमन दरबार ने कमेंट किया, "ये अभी-अभी मैंने क्या देख लिया।" बता दें कि आवेज दरबार और आकांक्षा चमोला की काफी अच्छी दोस्ती हो गई है। आकांक्षा चमोला ने अपनी बर्थडे पार्टी में भी आवेज दरबार के साथ खूब ठुमके लगाए थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article