TV की इन हसीनाओं ने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर संग लड़ाए इश्क की पेच, शूटिंग के बीच सेट पर गढ़ी प्रेम कहानी

TV Actresses Marry With Director Or Producer: टीवी की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने अपने सीरियल के डायरेक्टर या प्रोड्यूसर के साथ ही शादी रचा ली। इस लिस्ट में दीपिका सिंह से लेकर मानसी साल्वी तक तो शामिल हैं ही। वहीं अब लिस्ट में येशा रुघानी का नाम भी जुड़ रहा है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 5 2026, 12:47 IST
टीवी की इन हसीनाओं ने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर संग रचाई शादीImage Credit : Instagram01 / 10

टीवी की इन हसीनाओं ने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर संग रचाई शादी

TV Actresses Marry With Director Or Producer: बॉलीवुड की बहुत सी एक्ट्रेस के बारे में सुना है, जिन्होंने प्रोड्यूसर या डायरेक्टर के साथ शादी रचाई है। लेकिन आज हम आपको टीवी की उन हसीनाओं से रूबरू कराएंगे, जो अपने सीरियल के ही डायरेक्टर या प्रोड्यूसर को दिल दे बैठीं। इस लिस्ट में दीपिका सिंह से लेकर मानसी साल्वी तक तो शामिल हैं ही। वहीं अब लिस्ट में येशा रुघानी का नाम भी जुड़ रहा है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने 'रब से है दुआ' के डायरेक्टर संग सगाई की है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी के उन सितारों पर-

मानसी साल्वी (Manasi Salvi)Image Credit : Instagram02 / 10

मानसी साल्वी (Manasi Salvi)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मानसी साल्वी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। मानसी साल्वी ने 'सति' के डायरेक्टर हेमंत आर प्रभु संग सात फेरे लिए थे। दोनों की एक बेटी भी है।​

ज्योत्सना चंदोला (Jyotsana Chandola)Image Credit : Instagram03 / 10

ज्योत्सना चंदोला (Jyotsana Chandola)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ज्योत्सना चंदोला ने 'ससुराल सिमर का' के डायरेक्टर के साथ सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस ने साल 2015 में डायरेक्टर संग शादी रचाई थी।​

हिना खान (Hina Khan)Image Credit : Instagram04 / 10

हिना खान (Hina Khan)

​हिना खान और रॉकी जायसवाल की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। इस शो में जहां हिना खान लीड एक्ट्रेस थीं तो वहीं रॉकी जायसवाल सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। शो में जहां पहले दोनों की दोस्ती हुई, वहीं धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया। हिना खान और रॉकी ने 2025 में जून में शादी रचाई थी।​

किरण जुनेजा (Kiran Juneja)Image Credit : Instagram05 / 10

किरण जुनेजा (Kiran Juneja)

​टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाली किरण जुनेजा ने भी फिल्ममेकर रमेश सिप्पी संग शादी रचाई थी। दोनों ने साल 1991 में सात फेरे लिये थे। बता दें कि रमेश सिप्पी को उनकी फिल्म 'शोले' के लिए खूब जाना जाता है।​

सुमित सिंह (Sumit singh)Image Credit : Instagram06 / 10

सुमित सिंह (Sumit singh)

​'गुम है किसी के प्यार में' फेम सुमित सिंह ने अपनी फिल्म के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह के साथ शादी की थी। खबरों की मानें तो साल 2018 में उनकी शादी हुई थी। लेकिन कुछ वक्त बाद ही वे अलग हो गए।​

प्रिया आहूजा राजदा (Priya Ahuja Rajda)Image Credit : Instagram07 / 10

प्रिया आहूजा राजदा (Priya Ahuja Rajda)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रिया आहूजा राजदा ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रीटा रिपोर्टर बनकर लोगों का खूब दिल जीता था। एक्ट्रेस ने इसी शो के डायरेक्टर मालव राजदा के साथ सात फेरे लिए थे।​

दीपिका सिंह (Deepika Singh)Image Credit : Instagram08 / 10

दीपिका सिंह (Deepika Singh)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने 'दीया और बाती हम' से लोगों का खूब दिल जीता था। इसी शो के डायरेक्टर रोहित गोयल को दीपिका सिंह दिल दे बैठीं। दोनों ने साल 2014 में शादी रचाई थी। उनका एक बेटा भी है।​

यामी गौतम (Yami Gautam)Image Credit : Instagram09 / 10

यामी गौतम (Yami Gautam)

​टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाली यामी गौतम ने 'उरी' के डायरेक्टर आदित्य धर संग शादी रचाई थी। दोनों ने साल 2021 में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लिए। उनका एक बेटा भी है।​

येशा रुघानी (Yesha Rughani)Image Credit : Instagram10 / 10

येशा रुघानी (Yesha Rughani)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस येशा रुघानी भी अपने ही सीरियल 'रब से है दुआ' के डायरेक्टर पर दिल हार बैठीं। येशा रुघानी और 'रब से है दुआ' डायरेक्टर नरिंदर सिंह का हाल ही में रोका हुआ है, जिससे जुड़ी तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!