टीवी मसाला

बिग बॉस 19 की ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक पहुंचे गौरव खन्ना, 44वें जन्मदिन पर लिया बप्पा का आशीर्वाद

Gaurav Khanna at Siddhivinayak Temple: शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के विनर गौरव खन्ना आज अपना 44 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर गौरव खन्ना बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और वो भी 'बिग बॉस 19' की चमचमाती ट्रॉफी के साथ।

Image

Image Source: Instagram

Gaurav Khanna at Siddhivinayak Temple: टीवी दुनिया के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शो 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने जीती जिसके चलते वो इस समय जनता का भरपूर प्यार बटोर रहे हैं। रियलिटी शो जीतने के बाद गौरव खन्ना के दीदार के लिए जनता काफी इंतजार कर रही थी। जैसा की आपको मालूम है गौरव खन्ना आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर गौरव खन्ना मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं, जहां उनकी एक झलक देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) जीतने के बाद गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुँच गए। एक्टर चमचमाती ट्रॉफी लेकर अपने 44वें जन्मदिन पर बप्पा का आशीर्वाद लेने आए। मंदिर के बाहर गौरव खन्ना को देख वहाँ उनके चाहने वालों की भीड़ इक्कठा हो गई। गौरव ने मंदिर के अंदर जाकर बप्पा के चरणों में 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी रखी। इस दौरान गौरव के साथ-साथ प्रणित मोरे (Pranit More) और मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) भी उनके साथ नजर आए। वहीं गौरव खन्ना ने मीडिया से लेकर आम जनता को बप्पा का प्रशाद बांटा। जनता गौरव खन्ना को प्यार के साथ-साथ अपना आशीर्वाद भी देती हुई नजर आईं। एक छोटी सी लड़की ने गौरव खन्ना को फूलों का गुलदस्ता भी दिया जिसे एक्टर ने बेहद ही प्यार से अपने पास रख लिया। गौरव खन्ना का दिलेर रूप देख फैंस उनकी और भी दीवानी हो गई है।

गौरव खन्ना का जन्म 11 दिसंबर साल 1981 में हुआ था। एक्टर का सीरियल 'अनुपमा' में किरदार अनुज कपाड़िया काफी फेमस हुआ। अब तक एक्टर गौरव खन्ना ने दो रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' और हाल ही में 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी अपने नाम की। देखते देखते गौरव खन्ना का करियर अब बुलंदियों को छूता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि गौरव खन्ना ने ज्यादा शो की ट्रॉफी की हकदार फरहाना भट्ट हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article