टीवी मसाला

अनुपमा के सेट पर शादीशुदा गौरव खन्ना का था निधि शाह संग अफेयर? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Gaurav Khanna and Nidhi Shah: सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ा दावा किया गया की सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर गौरव खन्ना का अफेयर निधि शाह संग था। अब खुद निधि ने इस सेंसेशनल दावे पर कमेंट कर इन रुमर्स को हवा दे डाली, क्या है ये पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Instagram

Gaurav Khanna and Nidhi Shah: टीवी एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में गौरव खन्ना ने सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी अपने नाम की। सिर्फ यही नहीं गौरव खन्ना को पचास लाख रुपए इनाम राशि भी मिली। सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना को बधाई के साथ-साथ ढेर सारा प्यार भी जनता से मिल रहा है। इस बीच रेडिट पर एक ऐसा दावा किया गया जिसे सुन सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि गौरव खन्ना को लेकर उन्हे ये सुनने को मिल सकता था।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'अनुपमा के दौरान निधि शाह (Nidhi Shah) और गौरव खन्ना का एक दूजे के साथ अफेयर था।' ऐसे में इस पर खुद निधि ने जवाब देते हुए लिखा डाला कि हाँ, आप बेहतर जानते हैं। फिर वही यूजर लिखता है, 'निधि रेडिट ट्विटर वाले बेहतर जानते हैं.. हमेशा मैडम।' ऐसे में हर कोई हैरान परेशान है कि क्या सच में शादीशुदा गौरव खन्ना का चक्कर निधि संग था। सीरियल 'अनुपमा' में गौरव खन्ना ने अनुज कपाड़िया तो निधि शाह ने निभाया था किंजल शाह का किरदार। दोनों ने सेट पर कई रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी जो अब इस दावे के बाद वायरल हो रही हैं। शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के दौरान गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के दिल में पत्नी आकांक्षा चमोला को लेकर प्यार और इज्जत को देख फैंस एक्टर के दीवाने हो गए थे। ऐसे में ऐसी खबरों ने उन फैंस को मायूस कर दिया है।

Gaurav Khanna

Gaurav Khanna

इंस्टाग्राम पर ये सिलसिला शुरू हुआ जब शो 'बिग बॉस 19' जीतने के बाद लोगों ने गौरव खन्ना को ट्रोल करते हुए पोस्ट शेयर करना शुरू किया। इस दौरान देखने को मिला की निधि शाह ने कई पोस्ट को लाइक किया हुआ था। ऐसे में अनुमान लगाया गया की शायद निधि गौरव को विनर के तौर पर नहीं देखती। हालांकि अभी तक गौरव की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, जिसका इंतजार सभी को है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article