टीवी मसाला

Gauahar Khan और Zaid Darbar ने रमजान के पाक महीने में किया उमराह, दुनिया को दिखाया बेटे का नूरानी चेहरा

Gauahar Khan And Zaid Darbar Reveals Son Face: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक पहुंचने वाली गौहर खान इन दिनों पति जैद दरबार के साथ उमराह करने गई हुई हैं। खास बात तो यह है कि वहां रहते हुए गौहर खान ने अपने बेटे का नूरानी चेहरा भी दुनिया को दिखाया है।

Image

गौहर खान और जैद दरबार ने दिखाई बेटे की झलक

Gauahar Khan And Zaid Darbar Reveals Son Face: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक पहुंचने वाली गौहर खान ने हमेशा ही अपने अंदाज से फैंस का दिल जीता है। गौहर खान (Gauahar Khan) यूं तो बॉलीवुड में कई फिल्में कर चुकी हैं, लेकिन 'बिग बॉस 7' के जरिे वह न केवल लोगों के दिल जीतीं, बल्कि ट्रॉफी भी अपने साथ ले गईं। रमजान के पाक महीने में गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ उमराह करने मक्का शरीफ गई थीं। खास बात तो यह है कि वहां रहते हुए गौहर खान ने अपने बेटे जेहान का चेहरा भी दुनिया को दिखाया है।

गौहर खान (Gauahar Khan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से बेटे जेहान का फोटो और वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस और टीवी सितारे भी बलाएं लेते नजर आ रहे हैं। गौहर खान और जैद दरबार की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। बेटे की फोटो और वीडियो शेयर कर गौहर खान ने लिखा, "हमारे नन्हे राजकुमार का दुनिया को पहला सलाम हम अल्लाह के घर से देना चाहते थे। दुआ करती हूं कि वह हमारे बेटे पर रहमत बरसाएं। आमीन। हमारा जेहान। बरकत, रहम और ढेर सारे प्यार की कामना करते हैं।" गौहर खान की पोस्ट देख केवल फैंस ही नहीं, कई टीवी सितारे भी जेहान की क्यूटनेस के दीवाने बने दिखाई दिये।

गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस माही विज ने लिखा, "अले मेरा राजकुमार, माशाअल्लाह।" वहीं निशा रावल ने लिखा, "क्यूटी पाई...।" एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने जेहान की बलाएं लेते हुए लिखा, "माशाअल्लाह। अल्लाह हर बुरी नजर से महफूज रखे। अच्छी सेहत दे और ये प्यारी सी मुस्कुराहट हमेशा बरकरार रखे।" गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार के बेटे की झलक देख फैंस भी खुश दिखे। उन्होंने बताया कि जेहान का चेहरा भले ही गौहर की तरह है, लेकिन उसकी आंखें अपने पापा की तरह हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article