टीवी मसाला

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से शोक में डूबे TV सितारे, पोस्ट शेयर कर बोले- एक युग का अंत...

TV Stars Mourns Demise Of Doctor Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का बीती रात निधन हो गया। उनके निधन से देशवासियों को झटका लगा है। कई टीवी सितारों ने भी पोस्ट शेयर कर डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है, जिसमें अली गोनी से लेकर दिशा परमार तक शामिल हैं।

Image

डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर टीवी सितारों ने जताया शोक

TV Stars Mourns Demise Of Doctor Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार की रात निधन हो गया। डॉक्टर मनमोहन सिंह को बीती रात तबीयत बिगड़ने के कारण दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने आखिरी सांसें लीं। डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर दूसरे देशों के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने भी डॉक्टर मनमोहन सिंह (Doctor Manmohan Singh) के निधन पर शोक जाहिर किया है। कई टीवी सितारे भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से शोक में डूबे नजर आए। टीवी एक्टर अली गोनी से लेकर दिशा परमार तक ने सोशल मीडिया के जरिए डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है।

टीवी के मशहूर एक्टर करण वीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह (Doctor Manmohan Singh) की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। करण वीर बोहरा ने लिखा, "एक युग का अंत हो गया। ओम साईं राम।" अली गोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले।" उनके अलावा एक्ट्रेस दिशा परमार ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की फोटो शेयर कर हाथ जोड़ने वाला इमोजी साझा किया।

डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक में डूबे टीवी सितारे

डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक में डूबे टीवी सितारे

भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे डॉक्टर मनमोहन सिंह

बता दें कि डॉक्टर मनमोहन सिंह (Doctor Manmohan Singh) भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे। उनका कार्यकाल साल 2004 से लेकर 2014 तक था। प्रधानमंत्री से पहले डॉक्टर मनमोहन सिंह भारत के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें काफी वक्त से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के शक्ति स्थल के पास शनिवार की सुबह 10 बजे होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article