Avika Gor Wedding: टीवी एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। हसीना अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही है। आपको ये मालूम ही है कि अविका गौर नेशन टेलीविजन पर मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लेने जा रही हैं। अब तक 'पति पत्नी और पंगा' के शो में मिलिंद और अविका गौर की हल्दी, मेहंदी और संगीत फ़ंक्शन हो चुके हैं। अब आज 30 सितंबर को दोनों एक दूजे के साथ सात फेरे लेकर जन्मों-जन्मों के रिश्ते में बंध जाएंगे। अभी खबर सामने आई है कि इस शादी में दो सेलेब्स शामिल होंगे जो इंडस्ट्री में काफी जाने माने हैं।
शो 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) के सेट से खबर सामने आई है कि अविका गौर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) की शादी में आज फराह खान (Farah Khan) और राखी सावंत (Rakhi Sawant) शामिल होंगी। राखी को उनके मजाकिया अंदाज के लिए जाना जाता है हो पक्का इस शादी में धमाल मचाएंगी। वहीं फराह खान कोरियोग्राफर हैं तो शादी में डांस तो जमकर होने वाला है। देखना दिलचस्प होगा कि इस शादी में और कौन से सेलेब्स नजर आएंगे। बात करें तो अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की तो डेटिंग के पांच साल बाद दोनों शादी करने जा रहे हैं। दोनों की मुलाकात हैदराबाद में साल 2020 में हुई थी। पहली नजर में ही मिलिंद और अविका को एक दूजे से प्यार हो गया। अविका और मिलिंद की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
वहीं फैंस इस बात से हैरान है कि ये कपल नेशनल टेलीविजन पर सात फेरे लेंगे। अविका की प्रोफेशनल लाइफ कि बात करें तो टीवी के साथ-साथ एक्ट्रेस साउथ मूवीज और वेब सीरीज में काम कर रही हैं। मिलिंद एक सोशल वर्क हैं। बता दें मिलिंद एमटीवी रोडीज रियल हीरोज में नजर आ चुके हैं। मिलिंद का प्रेजेंस ऑफ माइंड देख हर कोई हैरान रह गया।
