Avika Gor Mehendi Ceremony Photos: टीवी की बालिका वधू यानी अविका गोर जल्द ही सात फेरों के बंधन में बंधने वाली हैं। अविका गोर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग शादी करने वाली हैं। खास बात तो यह है कि अविका गोर को आज शगुन की मेहंदी लगी। उनकी मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं, जिसे देख फैंस उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं अविका गोर की इन फोटोज पर-
अविका गोर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के खास मौके पर घाघरा चोली पहनी, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लगा। वहीं दूसरी ओर मिलिंद चंदवानी ने भी उनके साथ ट्विनिंग किया।
अविका गोर और मिलिंद चंदवानी की शादी में अब दो ही दिन बाकी रह गए हैं। एक्ट्रेस के हाथ में शगुन की मेहंदी लगी, जिससे जुड़े वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अविका गोर की मेहंदी का रंग बेहद गहरा चढ़ा। उन्होंने अपनी मेहंदी फोटोज में भी जमकर फ्लॉन्ट की। इस दौरान अविका गोर के साथ-साथ मिलिंद चंदवानी की खुशी भी देखने लायक रही।
अविका गोर और मिलिंद चंदवानी साथ में जमकर पोज देते हुए भी नजर आए। बता दें कि दोनों की जोड़ी फैंस द्वारा खूब पसंद की जाती है। 'पति पत्नी और पंगा' में भी उनकी केमिस्ट्री कमाल की होती है।
अविका गोर की मेहंदी के बारे में बात करते हुए खुद मिलिंद चंदवानी ने बताया कि उन्होंने सिर्फ अपने होने वाले पति ही नहीं बल्कि ससुराल और मायके, दोनों ही परिवार के हर सदस्य का नाम लिखवाया है।
अविका गोर और मिलिंद चंदवानी 30 सितंबर को सात फेरे लेंगे। खास बात तो यह है कि दोनों 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर ही शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी हल्दी की रस्म भी शो में ही हुई थी।
बता दें कि अविका गोर और मिलिंद चंदवानी की पहली मुलाकात हैदराबाद में एक दोस्त के जरिए हुई थी। अविका गोर ने बताया था कि छह महीने तक मिलिंद ने अविका को फ्रेंड जोन कर दिया था। बता दें कि अविका के मम्मी-पापा ने भी मिलिंद पर खूब प्यार लुटाया है।