बॉक्स ऑफिस

Drishyam 3 BO Collection: अजय देवगन की फिल्म ने 9वें दिन उड़ाया ऐसा गर्दा, 2026 की इन मूवी के तोड़े रिकॉर्ड

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म की कमाई 9वें दिन बेहद कमाल की रही।

Image

Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रहे हैं। अजय देवगन और तबु स्टारर 'दृश्यम 3' आए दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। महज 8 दिनों में ही फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंच गया था। वहीं अब 9वें दिन भी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गर्दा उड़ाया है कि 2026 की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड धरे के धरे रह गए हैं। अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर 'दृश्यम 3' की कमाई देख अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म की रफ्तार अभी थमने वाली बिल्कुल भी नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ajay Devgn अब Chauhaan बनकर मचाएंगे धमाल, कारगिल में शुरू हुई शूटिंग

    'दृश्यम 3' (Drishyam 3) ने 9वें दिन ऐसा कलेक्शन किया है, जो कि कई बार मूवीज को ओपनिंग पर भी नसीब नहीं होता है। 9वें दिन अजय देवगन की फिल्म ने करीब 26.50 करोड़ रुपये की धाकड़ कमाई की है। ऐसे में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 343.80 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। खास बात तो यह है कि 8वें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 82 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। दृश्यम 3 को 14903 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जिससे फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन कर दिखाया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana के पोस्टर में दिखा राम-दशरथ का इमोशनल रिश्ता, Ranbir Kapoor को देख भावुक हुए लोग

      'दृश्यम 3' (Drishyam 3) ने विदेशों में ही करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में विदेशों में फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 103 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वहीं वैश्विक स्तर पर मूवी अभी तक 446.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। महज 9 दिनों में दृश्यम 3 की ये कमाई कमाल की है। बता दें कि 9वें दिन के कलेक्शन से दृश्यम 3 ने 2026 में रिलीज हुई 'बॉर्डर 2', 'मिर्जापुर: द मूवी' और 'हनुमान अंश' जैसी मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आगे अपनी राह कैसे तय करती है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article