टीवी मसाला

Fact Check: मांं बनने वाली हैं पूनम पांडे? एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 31, 2026, 02:01 PM IST

Poonam Pandey Pregnancy Photos: बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देते हुए बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की हैं। पूनम ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप दिखाते हुए खूबसूरत फोटोज पोस्ट कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

Image

Image Source: Poonam Pandey/ X

Poonam Pandey Pregnancy Photos: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी इसकी वजह वजह पूनम पांडे के बयान होते हैं, तो कभी बोल्ड फोटोज। पूनम पांडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन सब के बीच पूनम पांडे ने नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने हलचल मचा दी है। पूनम पांडे ने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की हैं। पूनम पांडे की इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

पूनम पांडे ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं, इसकी वजह उनकी अभी हाल ही में शेयर की गई तस्वीरें हैं। पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में वो अपनी टी-शर्ट ऊपर करके अपनी प्रेग्नेंसी बंप दिखा रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने टी-शर्ट नीचे करके भी अपनी बंप को कैमरे के लिए हाइलाइट किया है। कैप्शन में उन्होंने सिर्फ एक प्रेग्नेंट महिला, दूध की बोतल और बेबी इमोजी डाले हैं। इसके बाद से पूनम पांडे प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लेकिन एक्स पर एक्ट्रेस की इन वायरल हो रही तस्वीरों की पोल खुल गई। इन तस्वीरों के नीचे लिखा था मेड विद एआई।

लोगों ने तस्वीरों को बताया फर्जी

पूनम पांडे की अभी हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर कुछ लोग बधाई देते नजर आए, तो वहीं ज्यादतर लोगों ने इन तस्वीरों को फर्जी बताया। लोग पूनम पांडे की इन तस्वीरों पर सवाल उठाते हुए नजर आए।

पहले फैली थी मौत की फर्जी खबर

पूनम पांडे पहले भी अपनी पोस्ट की वजह से विवादों में रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ साल पहले अपने मौत की फर्जी खबर फैला दी थी। लोगों पूनम पांडे की मौत की खबर को सच मान लिया था, लेकिन बाद में सब सच से पर्दा उठा, तब फैंस नाराज हो गए थे। पूनम पांडे की अभी हाल ही में शेयर की तस्वीरों पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article