टीवी मसाला

Poonam Pandey नहीं थी कभी सैम बॉम्बे संग शादीशुदा, कहा 'मैं लिव-इन रिलेशनशिप में...'

Poonam Pandey Biggest Revelation About Marriage: एक्ट्रेस पूनम पांडे ने हाल ही में खुलासा किया कि वो कभी शादीशुदा थी ही नहीं। सिर्फ यही नहीं पूनम ने बताया कि कैसे घरेलू हिंसा के बाद रिश्तों को लेकर उनकी सोच बदल गई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

पूनम पांडे नहीं थी कभी शादीशुदा

Poonam Pandey Biggest Revelation About Marriage: एंटेरटेन्मेंट जगत की कंट्रोवर्शियल क्वीन पूनम पांडे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। साल 2013 में फिल्म नशा से पूनम ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इसी के साथ खतरों के खिलाड़ी 4 और लॉकअप सीजन 1 में भी पूनम पांडे नजर आईं। पूनम की हॉट तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूनम ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुन सभी सन्न रह गए। पूनम ने बताया कि वो कभी शादीशुदा थी ही नहीं।

रिपोर्ट्स थी कि साल 2020 में पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने बॉलीवुड फिल्ममेकर सैम बॉम्बे (Sam Bombay) से शादी की थी। शादी की तस्वीरें आज भी इंटरनेट की दुनिया में मौजूद हैं। शादी के बाद ही खबर आई थी कि सैम बॉम्बे ने पूनम पांडे के साथ मारपीट की थी। घरेलू हिंसा के चलते सैम को जेल तक जाना पड़ा था और बाद में दोनों का तलाक हो गया। सिर्फ 12 दिन ही ये शादी चल पाई। हालांकि अब पूनम पांडे ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी सैम से शादी की ही नहीं थी। जी हाँ, पूनम ने सैम संग अपनी शादी को खारिज कर दिया।

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में पूनम कहती हैं कि 'मेरी कभी शादी हुई नहीं बल्कि मैं लिव-इन रिलेशनशिप में थी। घरेलू हिंसा ने मुझे एक ऐसी जगह लाकर खड़ा कर दिया है जिसके चलते अब मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में आना नहीं चाहती। ये एक डरावना मंजर है। लोग हमेशा कहता हैं आपके जख्म भर जाते हैं और मैं ठीक होने की राह पर हूं। मुझे आज भी याद है कैसे मैं मारपीट के बाद बेहोश थी और मुझे पुलिस अस्पताल लेकर गई। मुझे अब इन चीजों को बढ़ावा नहीं देना क्यूंकी मैं अपनी छोटी सी जिंदगी में खुश हूं।' पूनम के इस खुलासे से लोग हैरान है क्यूंकी शादी की तस्वीरें अब भी हर जगह मौजूद है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article