Exclusive Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actress Wants To Be Part Of Naagin: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए टीवी के बहुत से सितारों को अपना करियर संवारने का मौका मिला है। कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे, जो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ज्यादा दिन नहीं टिक पाए। लेकिन इस शो के जरिए उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे का नाम भी शामिल है, जिन्होंने बतौर रूही शो में कदम रखा था। हालांकि वह ज्यादा दिनों तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में टिक नहीं पाईं। वहीं जल्द ही प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) बतौर निशा एकता कपूर के 'परिणीति' में नजर आने वाली हैं। वह सीरियल में नीति की बेटी का रोल अदा करेंगी। लेकिन हाल ही में प्रतीक्षा होनमुखे ने बताया है कि वह 'नागिन' का हिस्सा बनना चाहती हैं।
प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान 'नागिन' को अपना ड्रीम रोल बताया। उन्होंने बताया कि 'नागिन' का किरदार निभाना उनके लिए सपने जैसा है। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा, "मैं 'नागिन' का हिस्सा बनना चाहती हूं। इस इंडस्ट्री में आने से पहले भी मैंने फैसला किया था कि मैं नागिन में काम करना चाहती हूं। मुझे नहीं पता, लेकिन ये मेरे अंदर है कि मुझे ये करना है। मैंने अभी-अभी 'बालाजी' में कदम रखा है तो कुछ कहा नहीं जा सकता। क्या पता बाद में ये हो जाए। मैं बेस्ट के लिए उम्मीद कर रही हूं।"
प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) ने बताया कि वह खुद को नागिन के किरदार में देखना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा, "मैं अभी तो कुछ नहीं कहना चाहती जाहिर तौर पर, लेकिन मैं खुद को 'नागिन' के तौर पर देखना चाहती हूं। दूसरी बात ये कि मेरे दिमाग में अभी ज्यादा कुछ नहीं चल रहा है। लेकिन मैं सच में नागिन का हिस्सा बनना चाहती हूं। खैर, आगे का कुछ पता नहीं।"
