Exclusive Aanchal Sahu To These 3 Stars Will Lead Parineetii Post Leap: टीवी के धमाकेदार शो 'परिणीति' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'परिणीति' ने टीआरपी में अपनी अपनी धाक जमाई हुई थी, लेकिन बीते कुछ वक्त से सीरियल की रेटिंग गिरती ही जा रही है। ऐसे में इसे रास्ते पर लाने के लिए एकता कपूर ने जनरेशन लीप लाने का फैसला किया है, जिसके बाद सीरियल की कहानी नए सिरे से शुरू होगी। नए कलाकारों के साथ 'परिणीति' (Parineetii) में नया लव ट्रायएंगल भी देखने को मिलेगा। शो को लेकर पहले ही खबर आ गई थी कि इसमें एक्ट्रेस आंचल साहू (Aanchal Sahu) लीप के बाद भी बनी रहेंगी। लेकिन अब दो और कलाकारों के नाम सामने आए हैं जो आंचल साहू के साथ लीड रोल अदा करेंगे।
'परिणीति' (Parineetii) में 20 साल का लीप आने वाला है। लेकिन इस लीप के बाद भी सीरियल में लव ट्रायएंगल देखने को मिलेगा। शो की नई कहानी के लिए मेकर्स को अपने नए लीड कलाकार भी मिल चुके हैं। बताया जा रहा है कि 'परिणीति' में लीप के बाद एक्टर पारस कलनावत, आंचल साहू (Aanchal Sahu) और एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे मुख्य भूमिका अदा करेंगे। बता दें कि पारस कलनावत पहले भी एकता कपूर के सीरियल का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 'कुंडली भाग्य' में राजवीर की भूमिका अदा की थी।
'परिणीति' (Parineetii) से जुड़े करीबी सूत्रों ने जूम को दी जानकारी में कहा, "आंचल साहू लीप के बाद भी 'परिणीति' का हिस्सा बनी रहेंगी। दूसरी तरफ प्रतीक्षा होनमुखे नीति की बेटी का रोल अदा करेंगी। पारस कलनावत लीप के बाद नए हीरो के तौर पर नजर आएंगे।" शो की कास्टिंग को देखकर कहा जा सकता है कि जहां आंचल साहू पॉजिटिव रोल में नजर आएंगी तो वहीं प्रतीक्षा होनमुखे नेगेटिव रोल में दिखाई दे सकती हैं।
