टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस 19' में तान्या ने किया था अमाल मलिक की फोटो को किस! मालती के दावों पर भाई ने तोड़ी चुप्पी

Exclusive Tanya Mittal Brother Break Silence On Malti Chahar: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में टास्क के बीच मालती चाहर ने दावा किया था कि तान्या मित्तल ने अमाल मलिक की तस्वीर पर किस किया है। ऐसे में अब तान्या मित्तल के भाई ने चुप्पी तोड़ी है और इस पर सच बयां किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Exclusive Tanya Mittal Brother Break Silence On Malti Chahar: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। आए दिन कंटेस्टेंट्स छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से लड़ते नजर आते हैं। बिग बॉस 19 में कुछ दिनों पहले कैप्टेंसी की दावेदारी का टास्क हुआ था, जिसमें मालती चाहर और तान्या मित्तल एक-दूजे के खिलाफ मैदान में उतरी थीं। टास्क के बीच ही मालती चाहर ने दावा किया था कि तान्या मित्तल ने अमाल मलिक की तस्वीर को किस किया है। हालांकि तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने इस दावे को सिरे से खारिज किया था। लेकिन मालती चाहर अपनी बात पर अड़ी रहीं। वहीं अब मालती चाहर के इन दावों पर तान्या मित्तल के भाई ने चुप्पी तोड़ी है।

तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के राखी भाई शगुन वशिष्ठ ने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान मालती चाहर के दावों पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "मालती चाहर तान्या मित्तल का मनोबल गिराना चाहती हैं। उनका दावा कि तान्या ने अमाल मलिक की तस्वीर को किस किया है, बहुत ही घटिया था। आप फूटेज चेक कर सकते हैं, उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। मालती केवल गेम खेलना चाहती है और तान्या पर मानसिक रूप से असर करना चाहती है। मैं चाहता हूं कि सलमान खान सर वीकेंड का वार एपिसोड पर इस मुद्दे पर चर्चा करें।" तान्या मित्तल के राखी भाई ने उनकी और अमाल मलिक की दोस्ती पर भी चुप्पी तोड़ी। शगुन वशिष्ठ ने कहा, "तान्या, अमाल की बहुत अच्छी दोस्त है। वो सिंगल है और कभी पहले रिलेशनशिप में नहीं आई।"

तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के राखी भाई ने बगैर नाम लिये बलराज सिंह पर भी निशाना साधा, जो खुद को 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट का बॉयफ्रेंड बता रहा था। शगुन वशिष्ठ ने कहा, "जो इंसान खुद को तान्या मित्तल का बॉयफ्रेंड बता रहा है, वो भी झूठ बोल रहा है। तान्या बहुत अच्छी लड़की है और लोग केवल मानसिक रूप से उसे परेशान करना चाहते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article