टीवी मसाला

Bigg Boss 19: टास्क के बीच तान्या मित्तल ने की अमाल की फोटो पर किस? मालती चाहर के दावों पर दर्शकों ने लगाया पता

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Kissed Amaal Mallik Photo, Claimed By Malti Chahar: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में टास्क के बाद मालती चाहर ने दावा किया कि तान्या मित्तल ने अमाल मलिक की तस्वीर पर किस किया है। तान्या ने मना भी किया कि ऐसा कुछ नहीं था, लेकिन मालती अपने दावों पर अड़ी रहीं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Kissed Amaal Mallik Photo, Claimed By Malti Chahar: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें नेहल चुडासमा, अशनूर कौर, शहबाज बडेशा और तान्या मित्तल ने कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल की। लेकिन टास्क के बीच ही तान्या मित्तल और मालती चाहर के बीच मामला बिगड़ गया। यहां तक कि मालती चाहर ने ये भी दावा किया कि तान्या मित्तल ने टास्क के बीच अमाल मलिक की तस्वीर पर किस किया है। उन्होंने ये बात नीलम गिरी और शहबाज बडेशा के सामने भी कही और अपनी बात पर अड़ी रहीं। लेकिन अब तान्या मित्तल से जुड़ा 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख दर्शक भी सच का पता लगाते नजर आए।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मालती चाहर और तान्या मित्तल को अमाल की तस्वीर का पजल बनाना था। टास्क के बीच ही तान्या मित्तल ने उन पजल को मालती चाहर से बचाने की कोशिश की। ऐसे में तान्या मित्तल ने अपने चेहरे से उन्हें ढक दिया। लेकिन जैसे ही तान्या मित्तल ने अपने चेहरे को दूसरी तरफ किया, मालती ने उनसे पूछा कि तूने फोटो पर किस किया है। लेकिन तान्या मित्तल ने ना में जवाब दिया। हालांकि मालती ने उनकी बात जरा भी नहीं मानी और नीलम गिरी व शहबाज बडेशा के सामने भी ये दावा किया।

वहीं अब तान्या मित्तल से जुड़ा 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने तान्या मित्तल का सपोर्ट करते हुए लिखा, "मालती आप पागल हो, बार-बार ये वाहियात चीज क्यों कह रहे हो अपनी गेम पर ध्यान दिये बिना। और तान्या तुम्हें उसे जवाब देना चाहिए, जब वो बार-बार ये बोल रही है।" दूसरे यूजर ने मालती चाहर को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "ये मालती चाहर के दिमाग में कोई कमी है क्या। एक लड़की के नेशनल टीवी पर तुम कैरेक्टर पर कीचड़ उछाल रहे हो। उम्मीद करता हूं कि सलमान खान इस मुद्दे पर बात करेंगे और इस फूटेज को पूरे घर को दिखाएंगे कि तान्या ने फोटो पर किस की थी या नहीं। मालती बहुत घटिया खिलाड़ी है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article