टीवी मसाला

Exclusive: शहबाज ने किया सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस से वोट मिलने का दावा, भाई के बयान पर अब शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी

Exclusive Shehnaaz Gill Breaks Silence On Shehbaz Badesha Claims: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में शहबाज बडेशा ने दावा किया था कि उनके लिए सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस बाहर बैठे हुए हैं। अपने इस दावे के लिए वह जमकर ट्रोल हुई थीं। वहीं अब इस मामले पर शहनाज गिल ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, शहबाज बडेशा इंस्टाग्राम

Exclusive Shehnaaz Gill Breaks Silence On Shehbaz Badesha Claims: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स अपनी छोटी से छोटी बातों के लिए भी चर्चा में आ जाते हैं। बीते सप्ताह 'बिग बॉस 19' में शहबाज बडेशा ने दावा किया था कि सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस उनके लिए बाहर बैठे हुए हैं। उन्होंने ये तक कहा था, "अब मुझे भी नॉमिनेशन में आकर देखना है, बैठे हुए हैं सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस बाहर मेरे लिए, वो करेंगे मेरे लिए वोट।" हालांकि इस बात के लिए शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) जमकर ट्रोल हुए थे। वहीं अब इस मामले पर खुद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान शहबाज बडेशा की गेम पर अपना बयान दिया।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) 'इक कुड़ी' के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्होंने मीडिया से भी जमकर बातचीत की। इसी दौरान टेली टॉक संग बातचीत के बीच शहनाज गिल से सवाल किया गया कि शहबाज बडेशा ने जिस तरह से सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस से अपने लिए वोट मांगे हैं, आपको क्या लगता है वो कहां तक सही है? इस सवाल पर शहनाज गिल ने जवाब दिया, "आपको क्या लगता है?" शहनाज गिल से आगे सवाल किया गया कि अपनी पर्सनालिटी के आधार पर मांगने चाहिए ना? लेकिन इसके जवाब में शहनाज गिल ने कहा, "वो हमारी बात हुई है अंदर सलमान सर के साथ, आप लोगों को एपिसोड में दिखाया जाएगा।"

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने मीडिया संग बात करते हुए उन्हें 'इक कुड़ी' को प्रमोट करने के लिए भी कहा। दूसरी तरफ 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में शहबाज बडेशा के गेम की बात करें तो लोगों को वह इरीटेटिंग लग रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि शहबाज बडेशा मजाक-मजाक में कब हदें भूल जाते हैं, उन्हें खुद नहीं पता चलता है। कई बार सलमान खान ने भी शहबाज बडेशा को अपनी गेम सुधारने की सलाह दी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article