Bigg Boss 19 New Captain: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन रोज नए तमाशे देखने को मिलते हैं। इन दिनों अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की वजह से पूरे घर को सजा मिली। कैप्टेन मृदुल तिवारी की कैप्टेंसी में भी फूट पड़ी। वहीं अब 'बिग बॉस 19' के घर को अपना नया कैप्टेन मिल गया है जो प्रणित मोरे बने। जी हाँ, प्रणित मोरे आखिरकार घर के नए कप्तान बन गए हैं।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस हफ्ते कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए टास्क जीते थे गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, मालती चाहर और शहबाज बडेशा। बिग बॉस ने सभी को एसेंबली रुम में बुलाकर उन दो कंटेस्टेंट के पक्ष में वोटिंग करने को कहा जिन्हे वो अपना कैप्टेन देखना चाहते हैं। सबसे ज्यादा वोटस प्रणित मोरे और शहबाज को मिले। आगे घर में एक टास्क हुआ जिसमें घरवाले प्रणित मोरे और शहबाज बडेशा में से किसी एक को ज्यादा से ज्यादा गेंद देंगे जिसे वो कैप्टेन बनाना चाहते हैं। ये टास्क प्रणित मोरे (Pranit More) जीत जाएंगे और घर के नए कैप्टेन बनेंगे। प्रणित मोरे को ये जीत गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, मालती चाहर और मृदुल तिवारी की मदद से मिली। फैंस भी प्रणित मोरे के लिए काफी खुश हैं क्यूंकी उन्हे भरोसा है कंटेस्टेंट घर की जिम्मेदारी अच्छी से उठा पाएंगे। एक यूजर प्रणित को बधाई देते हुए लिखा है, 'मुबाकर हो प्रणित, आशा है इस घर में झगड़े होते रहे। कलेश रुकना नहीं चाहिए, मजा आ रहा है लैस एपिसोड से।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह, अब प्रणित अच्छा लग रहा है क्यूंकी उसकी घर में सभी के साथ कोई ना कोई रिश्ता है।'
पहले मृदुल तिवारी घर के नए कप्तान बने थे जिनकी कैप्टेंसी पर सवाल उठाए गए। मृदुल ने अभिषेक और अशनूर को बचाने के लिए अन्य 9 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन में धकेल दिया। अब घर से बेघर होने के लिए तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, गौरव खन्ना, अमाल मलिक, मालती चाहर, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और शहबाज बडेशा का नाम शामिल है। बीते एपिसोड में कुछ घरवालों ने काम करने से मना किया तो कैप्टेन मृदुल तिवारी ने पूरा खाना बनाया और बर्तन धोए थे।
