टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस 19' के बाद फरहाना सहित इन सदस्यों की शक्ल नहीं देखना चाहते शहबाज, बाहर आते ही खोली एक-एक की पोल

Exclusive Shehbaz Badesha Interview After Eviction From Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' से शहबाज बडेशा बाहर हो चुके हैं और शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कंटेस्टेंट्स की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Exclusive Shehbaz Badesha Interview After Eviction From Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने टीवी पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब चंद दिन ही बाकी रह गए हैं। लेकिन फिनाले से एक हफ्ते पहले शहबाज बडेशा को 'बिग बॉस 19' से बाहर होना पड़ा। उन्हें नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से सबसे कम वोट मिले थे, जिससे उनका ट्रॉफी जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। वहीं 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बाहर आने के बाद शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) ने न केवल अपने को-कंटेस्टेंट्स की पोल खोली, बल्कि ये भी बताया कि वह शो के बाद कभी भी फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल से नहीं मिलना चाहेंगे।

टेली टॉक/जूम संग बातचीत में शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) से सवाल किया गया कि वह 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के बाद किससे कभी भी नहीं मिलना चाहेंगे। ऐसे में शहबाज बडेशा ने कहा, "मैं तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट से कभी नहीं मिलना चाहूंगा। वो लोग बहुत नकली हैं। मैं इसमें और भी नाम शामिल करना चाहूंगा, जिनसे मैं नहीं मिलुंगा। वो हैं अभिषेक बजाज और अशनूर कौर। वो लोग बहुत मतलबी और घमंडी हैं। अभिषेक मेरा मजाक बनाएगा क्योंकि उसे लगा था कि मैं फिनाले तक कभी नहीं पहुंचुंगा। मैं केवल यही कहना चाहता हूं कि 'घमंडी लोगों का घमंड बराबर टूटता है।"

इस कंटेस्टेंट को शहबाज बडेशा ने बताया अनडिजर्विंग

शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) ने इंटरव्यू में आगे ये भी बताया कि उन्हें कौन टॉप 6 के लायक बिल्कुल नहीं लगता। शहबाज बडेशा ने अपने जवाब में कहा, "मुझे लगता है कि मालती चाहर टॉप 6 के लायक बिल्कुल नहीं हैं। उन्होंने शो में बहुत बेतुकी चीजें की हैं। वो केवल अपने भाई की वजह से बची हुई हैं, क्योंकि उन्हें क्रिकेटर्स का सपोर्ट मिल रहा है। मालती घर में रहने के लायक बिल्कुल भी नहीं हैं।" बता दें कि शहबाज बडेशा ने इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया और उन्हें 'खूबसूरत सोल' कहा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article