टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'आप डॉली बिंद्रा की बेटी नहीं हो....' मनोज तिवारी की लाडली Rhiti Tiwari पर जमकर बरसे Salman Khan

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में रीति तिवारी के रवैये पर सलमान खान ने उन्हें खूब समझाया। काजी से बहस और गलत शब्दों पर सलमान ने रीति को फटकरा लगाई। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...

Image

सलमान खान ने रीति को लगाई फटकार (pic credit-instagram)

Bigg Boss 20: पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के ‘वीकेंड का वार’ में इस बार रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच हुए विवाद की बात हुई। डिस बैटल के दौरान रीति की बातों और उनके गुस्से पर सलमान खान ने उन्हें खूब समझाया। सलमान ने कहा कि शो में बोलते समय रीति को अपने शब्दों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि बाहर उनके परिवार पर भी इसका असर पड़ता है। इसी दौरान उन्होंने रीति को उनके पिता मनोज तिवारी की याद दिलाई और ‘बिग बॉस’ की पुरानी कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा का उदाहरण दिया। सलमान ने रीति से साफ कहा कि वह मनोज तिवारी की बेटी हैं, डॉली बिंद्रा की नहीं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20: 'आपको काजी से जलन है'- रीति पर भड़के सलमान खान, आसिफ सहित इन सदस्यों को भी लगाई लताड़)

सलमान खान ने रीति को लगाई फटकार

रीति से बातचीत के दौरान सलमान ने कहा कि शो में कही गई उनकी बातों का असर घर के बाहर उनके परिवार पर भी पड़ सकता है। उन्होंने रीति की दादी का भी जिक्र किया और कहा कि वह भी यह शो देख रही होंगी। सलमान ने रीति से कहा, “आप मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की बेटी नहीं हो।” सलमान ने ‘बिग बॉस 4’ के दौरान मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा के बीच हुए चर्चित झगड़े को भी याद किया। उन्होंने रीति को उनके गुस्से और भाषा को लेकर समझाया और कहा, “आप डॉली बन गई इस घर में।” सलमान ने रीति से उनके उस बयान पर भी सवाल किया, जिसमें उन्होंने काजी तौकीर से कहा था, “मेरे पापा होते तो देख लेते।” सलमान ने पूछा कि उनका मतलब क्या था और क्या उनके पिता एक सिंगर, एक्टर या राजनेता के तौर पर काजी को देखते। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी अब एक सार्वजनिक व्यक्ति हैं और उनकी बेटी होने के नाते रीति को अपने शब्दों का ध्यान रखना चाहिए।

सलमान खान ने यह भी कहा कि रीति के पिता उनकी बातों से खुश नहीं होंगे। उन्होंने रीति के काजी से कहे गए बयान “तेरे बाप का नाम भी नहीं जानती मैं” पर भी सवाल उठाया। सलमान ने समझाया कि किसी भी पिता को अपनी बेटी की ऐसी भाषा सुनकर खुशी नहीं होगी। इस दौरान सलमान ने काजी तौकीर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि काजी ने पिछले करीब 20 सालों में कई तरह के उतार-चढ़ाव और आलोचनाओं का सामना किया है। सलमान ने रीति से कहा कि लोग उन्हें मनोज तिवारी की बेटी के तौर पर पहचानते हैं और आगे की पहचान उन्हें अपने काम से बनानी होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article