टीवी मसाला

Exclusive: 'क्योंकि सास भी...' में मिहीर संग अफेयर कर बुरा फंसी थीं मंदिरा बेदी, तुलसी के लिए मिलते थे ताने

Exclusive Mandira Bedi Get Troll For Affair With Mihir In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी और बॉलीवुड में जबरदस्त पहचान बनाने वाली मंदिरा बेदी ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहीर संग अफेयर के लिए बुरी तरह ट्रोल किया गया था।

Image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अपने किरदार के लिए ट्रोल हुई थीं मंदिरा बेदी

Exclusive Mandira Bedi Got Troll For Affair With Mihir In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी पर जल्द ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन दस्तक देने वाला है। एकता कपूर के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' में कई पुराने कलाकारों की एंट्री भी होने वाली है, जो सीरियल को नया आयाम देते नजर आएंगे। यूं तो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को खत्म हुए सालों बीत चुके हैं, लेकिन आज भी इसका एक-एक किरदार दर्शकों की यादों में मौजूद है, चाहे वो अच्छा हो या फिर नकारात्मक। इसी लिस्ट में एक नाम मंदिरा का भी है, जिसे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहीर के साथ अफेयर करते देखा गया था। इस किरदार को किसी और ने नहीं बल्कि मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने ही अदा किया था। लेकिन शो में मिहीर संग अफेयर के लिए मंदिरा बेदी को खूब ट्रोल किया गया।

मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने इस बात का खुलासा टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान किया था। मंदिरा बेदी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के बारे में बात करते हुए कहा, "जब मैंने शो में नेगेटिव किरदार अदा किया था तो लोग ऐसे कहते थे कि 'तुम मिहीर को छोड़ क्यों नहीं देती? मिहीर सिर्फ तुलसी का है?' और मैं ऐसे होती थी कि अरे पीछे हटो। मिहीर और तुलसी ऑनस्क्रीन साथ में हैं और मैं एक किरदार निभा रही हूं। लेकिन वो लोग इसे निजी तौर पर ले जाते थे। तो इस तरह लोग शो में पूरी तरह से घुस जाते हैं।" बता दें कि मंदिरा बेदी ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में प्रीति का किरदार अदा किया था।

मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने सीरियल 'शांति' में काम किया था और इस शो की बदौरत ही उन्हें यश राज की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में जगह मिली। मंदिरा बेदी ने अपने इस किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, "क्योंकि ये एक लोकप्रिय शो था तो मुझे यश चोपड़ा के ऑफिस से फोन आया। वो मुझे प्रीति के तौर पर कास्ट करना चाहते थे। वो करण जौहर ही थे, जिन्होंने मुझे फोन किया था। ये एक बड़ी फिल्म में छोटा सा रोल था और इतिहास का हिस्सा बनकर काफी अच्छा लगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article