टीवी मसाला

मंदिरा बेदी ने लिप-सर्जरी पर दिया बेबाक जवाब, ट्रोल्स की हुई बोलती बंद

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा मंदिरा बेदी पर कुछ लोग आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने लिप सर्जरी कराई है। मंदिरा बेदी ने इन ट्रोल्स को एक वीडियो के माध्यम से बेबाक जवाब दिया है, जिसके बाद इनकी बोलती बंद हो गई है। मंदिरा बेदी का वीडियो इंटरनेट पर की तरह फैल रहा है।

Image

Mandira Bedi

एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी अदाकाराओं को अक्सर इंटरनेट ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। हीरोइन्स का लुक थोड़ा सा बदलता है और लोग अंदाजा लगाना शुरू कर देते हैं कि उन्होंने कोई न कोई सर्जरी कराई है। टीवी अदाकारा मंदिरा बेदी को भी इसी तरह की ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है और लोग बोल रहे हैं कि उन्होंने लिप सर्जरी कराई है। अदाकारा मंदिरा बेदी लोगों द्वारा लगाए जा रहे इस तरह के आरोपों पर एक वक्त तक तो चुप रहीं लेकिन अब उन्होंने बेबाक जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी है। अदाकारा मंदिरा बेदी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि जिन-जिन लोगों को लग रहा है कि उन्होंने लिप सर्जरी कराई है, वो ये वीडियो ध्यान से देख लें। इसमें उन्होंने सारे एंगल पोस्ट कर दिए हैं ताकि लोगों का भ्रम दूर हो पाए।

मंदिरा बेदी ने वीडियो पोस्ट करके दिया लोगों को जवाब:

अदाकारा मंदिरा बेदी ने अपना एक वीडियो घर पर ही शूट किया है, जिसमें उन्होंने अलग-अलग एंगल से खुद को दिखाया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मंदिरा बेदी ने लिखा है, 'आप लोगों को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। मैंने आप लोगों को हर एक एंगल दे दिया है। आप लोग जो थीसिस लिख रहे हैं, उसे लिखने में अब आसानी होगी। दोस्तों ये फिल्टर है न कि फिलर...'

बताते चलें कि अदाकारा मंदिरा बेदी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती हैं, जिन्होंने कई सारे शोज में काम किया है। मंदिरा बेदी को दर्शकों ने 90 के दशक में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में भी देखा था। ये फिल्म आज भी लोगों के जहन में जिंदा है और लोगों को मंदिरा बेदी का किरदार भी याद है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article