टीवी मसाला

EXCLUSIVE: मानसी जोशी रॉय ने 8 घंटे की शिफ्ट पर रखी राय, 'लक्ष्मी निवास' एक्ट्रेस ने कहा- 'रोज 12 घंटे काम करने से...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 18, 2026, 08:28 PM IST

Manasi Joshi Roy on 8 Hours Working: टीवी इंडस्ट्री में चल रही 8 घंटे की शिफ्ट वाली बहस में अब मानसी जोशी रॉय (Manasi Joshi Roy) ने भी अपनी राय रख दी है। मनासी ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में साफ कहा कि 8 घंटे की शिफ्ट का रूल लागू होना...

Image

Image Source: Manasi Joshi Roy Instagram

Manasi Joshi Roy on 8 Hours Working: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस मानसी जोशी रॉय (Manasi Joshi Roy) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। मानसी जोशी रॉय अक्सर अपने बयानों को लेकर खबरों में रहती हैं। इन सब के बीच मानसी जोशी रॉय का एक इटंरव्यू सामने आया है जो उन्होंने Telly Talk India को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान शो लक्ष्मी निवास फेम एक्ट्रेस ने कई सवालों के जवाब दिए। मानसी जोशी रॉय ने 8 घंटे की शिफ्ट पर भी चुप्पी तोड़ी। तो चलिए जानते हैं मानसी जोशी रॉय ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है।

मानसी जोशी रॉय ने 8 घंटे की शिफ्ट पर कही ये बात

Telly Talk India से खुलकर बातचीत में मानसी जोशी रॉय ने शोबिज में 8 घंटे की शिफ्ट वाली बहस पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'बिल्कुल हां, मुझे लगता है कि ये नियम लागू होना चाहिए। रोजाना के सीरियल में लीड रोल करने वाले के लिए 12 घंटे बहुत ज्यादा हैं। मैं हर दिन काम पर जाती हूं और 12 घंटे काम के साथ कम से कम 2 घंटे का सफर भी जोड़ लीजिए, तो समय बहुत ज्यादा हो जाता है।' उन्होंने आगे कहा, 'कुछ समय बाद क्रिएटिविटी कम होने लगती है। एक्टर के तौर पर थकान तो आती ही है। अगले दिन फिर तरोताजा दिखना और बेस्ट परफॉर्मेंस देना पड़ता है। बाकी कास्ट और क्रू भी बहुत मेहनत करते हैं। इसलिए 8 घंटे का दिन बहुत अच्छा होगा।'

परिवार से मिलता है साथ?

जब उनसे घर और काम बैलेंस करने के बारे में पूछा गया, तो मानसी जोशी रॉय ने कहा, 'बिल्कुल नहीं। भगवान की कृपा से घर में बहुत अच्छा सपोर्ट है। मेरे स्टाफ इतने अच्छे हैं कि मैं चिंता किए बिना घर छोड़ सकती हूं। पहले जब मेरी बेटी छोटी थी, तब मेरी सास, मां और बाकी लोग उसका ख्याल रखते थे। मुझे हमेशा बहुत अच्छा सपोर्ट मिला। इसलिए काम और घर संभालना कभी मुश्किल नहीं रहा। हां, मेरे पति बहुत सपोर्टिव और रिलैक्स्ड हैं। मेरा परिवार मेरे हर काम को लेकर बहुत उत्साहित रहता है। खासकर मेरे पति, जो मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर हैं। सब खुश रहते हैं और मुझे स्क्रीन पर देखकर बहुत प्यार करते हैं। उन्हें पता है कि मुझे एक्टिंग से कितना लगाव है।' मानसी जोशी रॉय के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article