TV Shows Going To Start Soon: टीवी की दुनिया में जल्द ही कुछ शोज की एंट्री होने वाली है, जो टीआरपी का भी नक्शा बदलकर रख देंगे। इन टीवी शोज के शुरू होने का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चाहर चौधरी के 'नागिन 7' से लेकर 'लाफ्टर शेफ्स 3' तक का नाम शामिल है। टीवी के इन अपकमिंग शोज से टीआरपी में टॉप पर बने सीरियल्स भी प्रभावित हो सकते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी शोज पर-
जीटीवी पर ही एक और शो 'लक्ष्मी निवास' भी एंट्री करने वाला है। ये शो कन्नड़ सीरियल 'लक्ष्मी निवास' का हिंदी वर्जन होगा, जिसमें अक्षिता मुद्गल और राघव तिवारी मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे।
स्टार प्लस पर जल्द ही 'तोड़कर दिल मेरा' शो शुरू होने वाला है। सीरियल के अभी तक कई प्रोमो वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
जीटीवी पर 'जगद्धात्री' की एंट्री होने वाली है। शो 10 नवंबर को छोटे पर्दे पर दस्तक देगा। इस सीरियल में एक्ट्रेस सोनाक्षी बत्रा मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी।
कलर्स का धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ्स' अपने तीसरे सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' में इस बार गुरमीत चौधरी, ईशा सिंह, ईशा मालवीय, देबिना बनर्जी, विवियन डीसेना और तेजस्वी प्रकाश भी एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते नजर आएंगे।
ऋषिता कोठारी और माही विज स्टारर 'सहर होने को है' कलर्स पर धाकड़ एंट्री मारेगा। शो के जरिए माही विज लंबे वक्त बाद टीवी की दुनिया में लौट रही हैं। हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
सोनी सब पर मनोरंजन और लाफ्टर से भरपूर 'एकेन बाबू' की एंट्री होने वाली है। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ा दी है।
टीवी का धमाकेदार शो 'नागिन 7' भी छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो नवंबर में ही छोटे पर्दे पर दस्तक देगा, हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी सामने आना बाकी है। इस बार शो में प्रियंका चाहर चौधरी धमाल मचाती नजर आएंगी।