Salman Khan Bigg Boss 19 Set: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर कलर्स टीवी पर रियलिटी शो 'बिग बॉस (Bigg Boss)' के साथ धमाल मचाने वाले हैं। ये सलमान खान के शो का 19वां सीजन होने वाला हैं। इस शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) से जुड़ा को वीडियो वायरल हो रहा है, तो कभी कोई तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ले रही हैं। इन सब के बीच सलमान खान टीवी शो बिग बॉस 19 के सेट पर पहली बार नजर आए और मीडिया से बात की। इस दौरान सलमान खान ने Zoom एक सवाल का जवाब दिया, जो खूब वायरल हो रहा है।
पहली बार बिग बॉस 19 के सेट पर नजर आए सलमान खान
एक्टर सलमान खान एक बार फिर से अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को लेकर खबरों में आ गए हैं। अभी हाल ही में सलमान खान पहली बार बिग बॉस 19 के सेट पर नजर आए। इस दौरान सलमान खान ने मीडिया से भी बात की। Zoom के रिपोर्टर ने सलमान खान से 'बिग बॉस 19' के कॉन्सेप्ट को लेकर सवाल किया। सलमान खान ने जवाब देते हुए कहा कि 'मुझे अभी खुद बिग बॉस 19 का कॉन्सेप्ट समझ नहीं आया है। ये सीजन काफी अलग होने वाला है। मुझे भी शो करते-करते ही समझ आएगा। धीरे-धीरे लोग भी इस कॉन्सेप्ट को समझ जाएंगे।' आपको बता दें कि इस बार 'बिग बॉस 19' की थीम डेमोक्रेसी है जिसमें कंटेस्टेंट को पक्ष और विपक्ष जैसी दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा।
अभी तक सामने नहीं आए कंटेस्टेंट्स के नाम
बिग बॉस 19 इस बार काफी खास होने वाला है। शो में कंटेस्टेंट्स को लेकर भी मेकर्स का नया प्लान है। इस बार शो में आपको राजनीति से जुड़े लोग भी नजर आ सकते हैं। बिग बॉस 19 के सेट की पहली झलक आपको कैसी लगी, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
