टीवी मसाला

Exclusive: 'वो लोगों को नीचा दिखाते हैं'- दिग्विजय राठी ने खोली प्रिंस नरूला की पोल, एक्टर को कहा 'इनसिक्योर'

Exclusive Digvijay Rathee Open Up About Prince Narula: टीवी के पॉपुलर एक्टर प्रिंस नरूला इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रिंस नरूला को हाल ही में दिग्विजय राठी ने 'इनसिक्योर' बताया है। साथ ही उनका कहना है कि प्रिंस दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Exclusive Digvijay Rathee Open Up About Prince Narula: टीवी की पॉपुलर पर्सनालिटी दिग्विजय राठी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दिग्विजय राठी को आखिरी बार 'द 50' में देखा गया था। शो में रहते हुए उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी। हालांकि रजत दलाल सहित कई सितारों के साथ दिग्विजय राठी की जमकर तू तू, मैं मैं भी हुई थी। रजत दलाल के साथ तो बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में दिग्विजय राठी ने टेली टॉक/जूम को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने को-कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला के बारे में खुलकर बातचीत की। हालांकि इंटरव्यू में दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) ने प्रिंस की पोल खोलने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उनका कहना है कि प्रिंस (Prince Narula) दूसरे लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।

दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) ने इंटरव्यू में प्रिंस नरूला(Prince Narula) के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कभी भी प्रिंस से उन्हें पॉजिटिव वाइब नहीं आी। दिग्विजय राठी ने कहा, "जब मैं रोडीज में पहुंचा तो मैं प्रिंस नरूला का बहुत बड़ा फैन था। मैं उनकी खूब तारीफ करता था, उन्हें सराहता था। लेकिन जब मैं रोडीज के बाद उनसे निजी तौर पर मिला तो मुझे उनसे पॉजिटिव वाइब ही नहीं आई। मुझे लगा कि वो दिल से मेरे साथ बॉन्ड बनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। वह बहुत ही अवसरवादी इंसान हैं। उसके बाद मैं कभी उनसे नहीं मिला। हमने फोन पर तीन बार बात की, लेकिन कभी भी मेरा उनसे बॉन्ड नहीं बन पाया।"

लोगों को नीचा दिखाते हैं प्रिंस नरूला!

दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) से जब 'द 50' में प्रिंस नरूला(Prince Narula) के बर्ताव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वो लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। वो कभी नहीं चाहते कि दूसरे लोग उनसे आगे बढ़ें। यही चीज उन्होंने हामिद और सिवेत के साथ भी की।" दिग्विजय राठी ने ये तक दावा किया कि प्रिंस नरूला और रणविजय सिंघा में बहुत अंतर है। दिग्विजय ने कहा, "रणविजय सर ने सच में प्रिंस की हर चीज में मदद की और साथ दिया, लेकिन वो दूसरों का साथ नहीं दे सकते। वो नए लोगों के बारे में बहुत ही असुरक्षित होते हैं। उन्हें कुछ तो रणविजय सर से सीखना चाहिए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article