एंटरटेनमेंट

'एक्स भाई' प्रिंस नरूला के फैंस ने दिव्या अग्रवाल को दी रेप की धमकी? The 50 से बाहर आकर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Divya Agarwal Slams Prince Narula Fans Of Sending Threats: दिव्या अग्रवाल ने एक वीडियो शेयर कर अपने एक्स भाई के फैंस को खूब सुनाया है. दिव्या का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. फैंस का दावा है कि दिव्या प्रिंस नरूला की बात कर रही हैं.

Image

Instagram - Photo Credit

Divya Agarwal Accuse Prince Narula Fans Of Sending Threats: रियलिटी शो द 50 में दिव्या अग्रवाल को काफी ज्यादा पसंद किया गया. इस रियलिटी शो में दिव्या ने अपनी आवाज को दमदार अंदाज में उठाया. वह अपनी बात रखने के लिए कई कंटेस्टेंट से लड़ीं. दिव्या का शो में प्रिंस नरूला संग भी विवाद हुआ, जिन्हें वह अपना भाई मानती थीं. वहीं, अब शो से बाहर आकर दिव्या ने शॉकिंग खुलासा किया है. दिव्या अग्रवाल ने शो से बाहर आकर प्रिंस नरूला के फैंस पर रेप की धमकी देने का आरोप लगाया है. दिव्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रिंस का नाम तो नहीं लेती दिख रहीं, लेकिन फैंस का मानना है कि ये वीडियो प्रिंस के लिए ही है.

दिव्या अग्रवाल को मिली रेप की धमकी

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उन लोगों को करारा जवाब दे रही हैं जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं. इस वीडियो में वह 'पूर्व भाई' जैसे शब्द का भी इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह प्रिंस नरूला (Prince Narula) की बात कर रही हैं. उन्होंने वीडियो में ये भी साफ किया कि उन्हें सिर्फ ट्रोल नहीं किया जा रहा या सिर्फ लोगों की तरफ से नफरत नहीं मिल रही है बल्कि उन्हें रेप की धमकियां बहुत ज्यादा परेशान कर रही हैं.

दिव्या अग्रवाल ने एक्स भाई के फैंस पर लगाया गंभीर आरोप

दिव्या ने वीडियो में खुलासा करते हुए कहा कि हमकों पता है कि तू कहां रहती है. 10 लोग आएंगे, तेरा वीडियो निकालेंगे, रेप करेंगे. तुम इन सबके लायक हो. मेरे लिए बुरा मानना वाली बात ये है कि कई सो कोल्ड सेलिब्रिटी शो का एपिसोड देखते हैं और फिर सामने आकर कहते हैं कि आज का एपिसोड बहुत फनी था. मतलब तेरे पास इतने सारा टाइम है कि तू एपिसोड देख सके. इसके बाद अपने फैंस को मुझे गलत मैसेज करने के लिए उकसाना. पहले लोगों की मदद करना, उनका घर में रखना और फिर गाते घूमना... मैंने किया है मैंने किया है.'

अपूर्वा पडगांवकर से अलग रहने पर दिव्या अग्रवाल ने कही थी ये बात

बता दें कि द 50 में दिव्या अग्रवाल की पर्नसल लाइफ काफी उछली थी. भव्या सिंह ने शो में खुलासा किया था कि दिव्या अग्रवाल अपने पति अपूर्वा पडगांवकर से अलग हो चुकी हैं. दोनों सिर्फ इस बात को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, जूम को दिए एक इंटरव्यू में दिव्या ने दावा किया था कि वह सिर्प काम के सिलसिले में अपने पति से अलग रहती हैं.

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article