टीवी मसाला

Rakhi Sawant की हिरासत पर भाई राकेश सावंत ने दिया बयान, बोले- शर्लिन पर पूरा हिंदुस्तान थू...

Rakesh Sawant On Rakhi Sawant Arrest: राखी सावंत की गिरफ्तारी पर उनके भाई राकेश सावंत का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि राखी ने कोई बड़ा क्राइम नहीं किया है। घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, इसके पास मां का आशिर्वाद है।

Image

rakesh sawant

Rakesh Sawant On Rakhi Sawant Arrest: बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत को मुंबई पुलिस ( Mumbai Police) ने हिरासत में लिया है। उन्हें शर्लिन चोपड़ा की दर्ज कराई FIR के बाद हिरासत में लिया है। इसके बाद शर्लिन चोपड़ा ने रिएक्ट करते हुए कहा कि मैं राखी को आसानी से जेल से बाहर नहीं आने दूंगी। वहीं अब राखी की गिरफ्तारी पर उनके भाई राकेश सावंत ( Rakes Sawant) ने रिएक्ट किया है। जूमटीवी से बात करते हुए राकेश ने कहा कि राखी मां की खराब तबीयत की वजह से मुंबई पुलिस की जांच का हिस्सा नहीं बन पाईं। हमारी मां ICU में है, क्रिटिकल स्टेज पर हैं। राखी पुलिस इनविस्टिगेशन को इसी के चलते मिस कर गई होगी। इसीलिए मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया है।

राखी के पास मां का आशिर्वाद है- राकेश

राकेश ने आगे बात करते हुए कहा कि हमारे लॉयर, परिवार और राखी के पति आदिल खान दुर्रानी सब साथ हैं। हम उनके लिए बेल की कोशिश कर रहे हैं। राखी ने ऐसा कोई बड़ा गुनाह नहीं किया है। ना ही कोई बड़ा क्राइम किया है कि हम टेंशन लें। नॉर्मल सी बात है कि पुलिस की जो फॉर्मेलिटीज होती हैं, उसे पूरी करने पड़ती हैं। कुछ फॉर्मेलिटीज हैं, वो पूरी होते ही राखी जल्द ही बाहर आ जाएंगी। राकेश ने शर्लिन पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वह गिरी हुई है। पूरा हिंदुस्तान उसे थू थू करता है। लेकिन उसे यह सझना चाहिए कि उसे यह सब हरकतें शोभा नहीं देती हैं। राखी के पास मां का आशीर्वाद है, भगवान भी हमारे साथ है राखी को कुछ नहीं होगा।

मैं उन्हें बेल लेने नहीं दूंगी- शर्लिन

शर्लिन ने कहा- हमारा सविंधान इस बात की इजाजत नही देता कि हम कभी भी कहीं भी किसी की इज्जत को उछाल दें। राखी को पुलिस पछले महीने कस्टडी में लेना चाहिए था। वहीं राखी की डांस ओपनिंग शर्लिन ने कहा कि उनको जो करना है वह जेल से बाहर आकर कर लें। राखी लगातार बेल लेने की कोशिश कर रही हैं, हालांकि मैं उन्हें लेने नहीं दूंगी। उनपर इतने संगीन आरोप लगाए हैं कि उन्हें आसानी से बेल बिल्कुल भी नहीं मिल पाएगी।

End of Article