टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस 19' में जानबूझकर तान्या मित्तल संग हुआ बुरा बर्ताव, आरोपों पर बोले मेकर्स- घर के अंदर कुछ...

Bigg Boss 19 Producer Breaks Silence On Tanya Mittal Allegations: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन शो को लेकर तान्या मित्तल ने आरोप लगाया था कि घर में उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। इस मामले पर अब मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Producer Breaks Silence On Tanya Mittal Allegations: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' में रहकर यूं तो सभी कंटेस्टेंट्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन तान्या मित्तल ने 'बिग बॉस 19' को लेकर आरोप लगाया था कि शो में उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया गया। तान्या मित्तल ने ये तक कहा था कि बिग बॉस में उन्हें कंटेस्टेंट्स ने मारा, उनका मजाक बनाया और सबसे ज्यादा उन्हें ही निशाना बनाया गया। इस मामले पर अब 'बिग बॉस 19' के प्रोड्यूसर दीपक धर ने चुप्पी तोड़ी है। दीपक धर ने तान्या मित्तल (Tanya Mittal) द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया और बताया कि घर में जो कुछ भी होता है, वो उनके नियंत्रण में नहीं होता।

तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के आरोपों पर 'बिग बॉस 19' प्रोड्यूसर दीपक धर ने शो का फॉर्मैट याद दिलाया। उन्होंने कहा, "वो कुछ नहीं है। ये अनस्क्रिप्टेड शो है। तो हम अगर घर के अंदर कुछ स्क्रिप्ट नहीं कर पाते हैं और करने भी नहीं हैं तो बाहर भी हम लोग कुछ कंट्रोल नहीं करते हैं। ये सबका अपनी-अपनी पर्सनालिटी है। उनको जो बोलना है, हम उसको कुछ कंट्रोल नहीं करते हैं। आप जानते हैं ना कि ये पूरी तरह से अनस्क्रिप्टेड होता है घर के अंदर भी और बाहर भी।" बता दें कि मालती चाहर ने भी अपने लाइव फीड में बताया था कि 'बिग बॉस 19' में एंट्री करने से पहले उनकी मेकर्स के साथ गेम को लेकर बातें हुई थीं। साथ ही उन्होंने हिंट दिया था कि शुरू में उन्होंने तान्या मित्तल को जो निशाना बनाया, वो मेकर्स के कहने पर किया था।

मालती चाहर (Malti Chahar) के आरोपों पर दीपक धर ने कहा, "मालती बाहर आने के बाद उन्होंने ये बोला था कि क्रिएटिव्स ने हमें बोला था कि ऐसा ऐसा बोलना है। हम किसको क्या-क्या बोले तो वो जिसको जो बोलना है वो बोले।" दीपक धर ने सलमान खान के भी शो में पक्षपात होने के आरोप पर चुप्पी तोड़ी थी। उनका कहना है कि सलमान खान किसी स्क्रिप्ट के हिसाब से नहीं चलते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article