टीवी मसाला

Exclusive: चीटिंग के आरोपों के बीच जल्द नगमा मिराजकर संग निकाह पढ़ेंगे Awez Darbar, बोले- सोच रहे हैं कि...

Exclusive Awez Darbar On Marrying Nagma Mirajkar: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रह चुके आवेज दरबार को लेकर खबर है कि वह और नगमा मिराजकर जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस बात पर अब आवेज दरबार ने चुप्पी तोड़ी है और सच बयां किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- आवेज दरबार, नगमा मिराजकर इंस्टाग्राम

Exclusive Awez Darbar On Marrying Nagma Mirajkar: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रह चुके आवेज दरबार इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आवेज दरबार कुछ ही सप्ताह में 'बिग बॉस 19' से बाहर हो गए, लेकिन अभी भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। आवेज दरबार ने शो में रहते हुए नगमा मिराजकर को प्रपोज किया था, वहीं नगमा ने भी शो से निकलते हुए बताया था कि मैं शादी की तैयारी करती हूं। लेकिन अब शादी के सवाल पर खुद आवेज दरबार ने चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, उनसे सवाल किया गया कि क्या वह और नगमा मिराजकर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसपर उन्होंने बताया कि वे लोग जल्द ही इस चीज की प्लानिंग करेंगे।

टेली टॉक संग बातचीत के दौरान आवेज दरबार (Awez Darbar) ने अपनी और नगमा मिराजकर की शादी की प्लानिंग से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा, "अभी तो हम सफर कर रहे हैं। वहीं जाकर सोच रहे हैं कि असल में करना क्या है। इतना कलेश हो चुका है जिंदगी में और दिमाग में, अब जाकर थोड़ा राहत पाना चाहते हैं। वहां पर जाकर थोड़ा आराम करेंगे, तय करेंगे, थोड़ा घूमेंगे, और प्लान करेंगे कि भविष्य में अभी आगे करना क्या है।" आवेज दरबार ने इंटरव्यू में बयां किया कि 'बिग बॉस 19' में रहने के बाद उनका और नगमा मिराजकर का बॉन्ड और भी गहरा हो गया।

आवेज दरबार (Awez Darbar) ने अपने और नगमा मिराजकर के रिश्ते के सिलसिले में कहा, "100 प्रतिशत, ये और बेहतरीन हो गया है। घर में रहने के बाद, एक इंसान कैसा होता है, कौन सी जगह पर कैसे तरीके से बात कर सकता है, वो सब उसको भी देखकर समझ में आ गया और मुझे भी पता चल गया। एक कलेश की जगह रहने के बाद भी हम वही रह सकते हैं जो हम हैं। तुलना भी कर पाए कि जो भी सही लोग हैं वहां पर, वो अपने आपको किस तरह से हैंडल कर सकते हैं सबसे मुश्किल घड़ी में।" बता दें कि आवेज दरबार पर शुभी जोशी ने चीटिंग का आरोप लगाया था। हालांकि इसपर आवेज ने तंज कसते हुए कहा, "वाइल्डकार्ड मांग रही है ना, नहीं मिलेगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article