टीवी मसाला

Surbhi Jyoti शादी के डेढ़ साल बाद जुड़वा बच्चों को देंगी जन्म! अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने बताया सच

Surbhi Jyoti Break Silence On Rumors Of Having Twins: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सुरभि ज्योति को लेकर अफवाह है कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। लेकिन इन अफवाहों के बीच अब एक्ट्रेस ने सच जाहिर किया है।

Image

सुरभि ज्योति ने जुड़वा बच्चों की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- सुरभि ज्योति इंस्टाग्राम

Surbhi Jyoti Break Silence On Rumors Of Having Twins: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सुरभि ज्योति ने सीरियल 'कुबूल है' में जोया बनकर छोटे पर्दे पर जबरदस्त पहचान बनाई थी। वहीं इसके बाद सुरभि ज्योति 'नागिन 3' की बेला बनकर टीवी पर छा गई थीं। लेकिन करियर से इतर सुरभि ज्योति जल्द ही जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने वाली हैं। एक्ट्रेस शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने वाली हैं। सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने कुछ दिनों पहले सोनोग्राफी की फोटोज शेयर की थीं, जिसे लेकर अटकलें लगने लगी थीं कि वह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। लेकिन इस मामले पर अब खुद सुरभि ज्योति ने चुप्पी तोड़ी है।

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सच जाहिर किया है कि वह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं या नहीं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की, जिसपर लिखा हुआ था, "नहीं, मैं जुड़वा बच्चों से प्रेग्नेंट नहीं हूं।" सुरभि ज्योति की स्टोरी ने फैंस की अटकलों को पूरी तरह से साफ कर दिया है। बता दें कि सुरभि ज्योति प्रेग्नेंसी में लगातार अपनी फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस अक्सर बेबी बंप फ्लॉन्ट कर क्यूट-क्यूट पोज देती हैं। वहीं उनकी तस्वीरें देख कहा जा सकता है कि प्रेग्नेंसी में सुरभि ज्योति और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं।

बता दें कि सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) और सुमित सुरी ने इसी साल फरवरी में पोस्ट शेयर कर खुशखबरी सुनाई थी। सुरभि ज्योति और सुमित सुरी ने साल 2024 अक्टूबर में शादी की थी। वहीं शादी के डेढ़ साल बाद उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। सुरभि ज्योति ने कुछ दिनों पहले अपना एक रील वीडियो साझा किया था, जिसमें वह ट्रेंड फॉलो करती नजर आईं। लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण सुरभि ज्योति ठीक से ट्रेंड नहीं कर पाईं। इस वीडियो में एक्ट्रेस की क्यूटनेस देखने लायक रही।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article