टीवी मसाला

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल, वलॉग्स के जरिए एक्ट्रेस दिखाएंगी प्रेग्नेंसी जर्नी

Divyanka Tripathi: टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दहिया जल्द ही मां बनने वाली है, जिसकी खुशखबरी उन्होंने बीते दिन फैंस को दी। इस बीच उन्होंने एक और फैंस को सप्राइज़ दिया जिसे देख वे खुशी से फूले नहीं समाए। आखिरकार दिव्यंका और विवेक ने अपना नया यूट्यूब चैनल लॉन्च कर डाला।

Image

Image Source: Divyanka Instagram

Divyanka Tripathi Launch YT Channel: टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दहिया के घर खुशियों ने दस्तक दे डाली है। शादी के 10 साल बाद दिव्यंका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया माता-पिता बनने वाले हैं। बीते दिन एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर कि और इस गुड न्यूज की जानकारी सभी को दे डाली। सोशल मीडिया पर कपल को नन्हे-मुन्ने मेहमान के आने की बधाई दी जा रही है। प्रेग्नेंसी के साथ-साथ कपल ने एक और घोषणा की जिसे सुन सभी खुशी से झूम उठे। आखिरकार फैंस के बीच दिव्यंका त्रिपाठी दहिया अब काफी एक्टिव रहने वाली हैं लेकिन कैसे जानिए इस रिपोर्ट में।

    दिव्यंका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने आखिरकार अपना नया यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। इसकी घोषणा कपल ने एक क्यू वीडियो शेयर करते हुए दिया जिसमें दिव्यंका और विवेक अपने फैंस को बता रहे हैं कि वे प्रेग्नेंसी जर्नी अब वलॉग्स के जरिए देख पाएंगे। जहां एक तरफ वीडियो में दिव्यंका त्रिपाठी दहिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं तो विवेक दहिया उनके साथ रोमांस किया। कपल छोटे बच्चे के जूते लेकर मस्ती कर रहे थे।

    ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए दिव्यंका और विवेक ने लिखा, 'नई शुरुआत नया यूट्यूब चैनल...।' तमाम बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस को देखते हुए दिव्यंका भी अब प्रेग्नेंसी के साथ-साथ मदरहुड जर्नी भी फैंस को दिखाएंगी जिसके लिए सभी काफी ज्यादा उत्सुक दिखाई दिए। बता दें दिव्यंका इस समय 6 महीने प्रेग्नेंट हैं और उनकी डिलवरी जून महीने में होगी। जल्द ही दिव्यंका का बेबी शॉवर होगा जिसकी तैयारियां धूमधाम से हो रही हैं। सभी के जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि दुनिया में विवेक जैसा स्मार्ट बेबी बॉय या दिव्यंका जैसी क्यूट बेबी गर्ल आएगी?

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article