Divyanka Tripathi Confirms Pregnancy News, Delivery In Mid-June: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर खबर थी कि शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस मम्मी बनने वाली हैं। उनसे जुड़े सूत्रों ने बताया था कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जोरों-शोरों से बेबी शावर की तैयारी भी कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस की ड्यू डेट लेट जून या जुलाई की शुरुआत में बताई जा रही थी। लेकिन अब इस मामले पर खुद दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने विक्की लालवानी संग बातचीत के दौरान प्रेग्नेंसी की खबरों पर मुहर लगाई है।
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने विक्की लालवानी को दिये इंटरव्यू में बताया कि वह और विवेक प्रेग्नेंसी की खबर को 6 महीने तक छुपाने में कामयाब रहे। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने इस दौरान कहीं बाहर निकलना भी बंद कर दिया था। दिव्यांका त्रिपाठी ने विक्की लालवानी संग बातचीत में कहा, "दिव्यांका त्रिपाठी ने विक्की लालवानी संग बातचीत में कहा, "बेबी ड्यू मिड-जून में है। मैं और विवेक अभी ही बेबी चाहते थ, हमने कोशिश की और ये हो गया। हमें आशीर्वाद मिला। हमारे माता-पिता भी काफी खुश हैं। मैंने पहले ये खुशखशबरी विवेक को दी और उसके बाद तुरंत अपने माता-पिता को बताया। हमारी कोई प्राथमिकता नहीं है, चाहे लड़की हो या लड़का। और हां, मुझे कहना पड़ेगा कि हम इसे करीब 6 महीने तक छुपाने में कामयाब रहे। असल में मैं बहुत कम बाहर जाती थी। बेबी के लिए शॉपिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही हो जाएगी। तो आप जानना चाहते हैं कि कैसे ये खबर बाहर आई? विवेक एक इवेंट के लिए गए थे और वहां कुछ दोस्तों ने उनसे पूछा कि मैं बहुत लंबे वक्त से पब्लिक में नजर नहीं आई हूं।"
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मुझे लगता है कि ये सब वहीं से शुरू हुआ और इसके बाद अटकलें लगनी शुरू हो गईं। डिलीवरी मुंबई में ही होगी। हमने अभी तक कोई नाम नहीं सोचा है, लेकिन दोनों परिवारों में ये अंदाजा लगना शुरू हो गया है कि लड़का होगा या लड़की। और ये बहुत मजेदार भी है।"
