टीवी मसाला

प्रिंस नरुला के 'दो पेग कम मारो' बयान पर भड़कीं दिव्या अग्रवाल, सरेआम लताड़ते हुए बोलीं- किसी के बाप से नहीं डरती

Divya Agarwal Angry On Prince Narula For His Statement: 'द 50' के दौरान दिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला के बीच तनातनी शुरू हुई थी, जो अब काफी बढ़ गई है। जहां प्रिंस नरूला ने एक इंटरव्यू में दिव्या अग्रवाल के खिलाफ बयान दिया था तो वहीं अब एक्ट्रेस ने भी पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Divya Agarwal Angry On Prince Narula For His Statement: टीवी की पॉपुलर पर्सनालिटी प्रिंस नरूला इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रिंस नरूला ने 'द 50' में रहते हुए खूब लाइमलाइट बटोरी। लेकिन कई सितारों के साथ शो में उनकी दुश्मनी भी हो गई, जो पहले उनके दोस्त हुआ करते थे। यहां तक कि एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला में भी जमकर तनातनी हुई। जबकि दोनों एक-दूजे को भाई-बहन मानते थे। 'द 50' के बाहर भी प्रिंस नरूला और दिव्या अग्रवाल के बीच दरार भरने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक इंटरव्यू में प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने अपनी मुंह बोली बहन पर तंज कसते हुए कहा कि 'द पेग कम मारा करो'। तो वहीं अब दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने भी अपने 'एक्स भाई' पर पलटवाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने एक इंटरव्यू में दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) के बारे में बात करते हुए कहा था, "मेरी जी बहन को कहना चाहूंगा कि 2 पेग कम मारा करो। क्योंकि आप अपने बातों से ही नहीं लग रहे हो कि सच्चे हो या झूछे हो।" उनका ये बयान दिव्या अग्रवाल को जरा भी पसंद नहीं आया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साजा कर प्रिंस नरूला को लताड़ लगाई। एक्ट्रेस ने लिखा, "ये फेम कहीं और से हासिल करो। मेरे सो कॉल्ड एक्स भाई, थोड़ा समझदार हो जाओ और अच्छे इंसान बनो।" इतना ही नहीं, दिव्या अग्रवाल ने अगली लाइन में लिखा, "किसी के बाप से नहीं डरती मैं।"

divya agarwal news

फोटो क्रेडिट- दिव्या इंस्टाग्राम

दिव्या अग्रवाल संग पहले भी हुआ था प्रिंस नरूला का झगड़ा

बता दें कि दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने प्रिंस नरूला (Prince Narula) को 'दोगला' बताया था। इसके जवाब में प्रिंस नरूला ने भी कहा था, "मैं उसे समझ नहीं पाया, क्योंकि मैंने उसे हमेशा अपनी बहन माना है। लेकिन वो पहले ही ऐसी गलती कर चुकी है, वो मेरे पास आई थी, उसने माफी मांगी और मैंने माफ भी किया। हमने पहले भी चीजें सुलझाई हैं। जब वो शो पर आई तो उसने फिर से मुझे भाई कहा और हमेशा मेरे साथ रही। हमने उसे समर्थन दिया, उसे सुरक्षा दी और ये ध्यान रखा कि वो गेम में सुरक्षित रहे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article