बॉलीवुड

Kareena Kapoor ने आलिया भट्ट की फिल्म Alpha का किया रिव्यू, तारीफ करते हुए बोलीं, 'गर्ल पावर'

Kareena Kapoor Review Alia Bhatt Film Alpha: आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को मिक्स रिेएक्शन मिल रहा है। इस बीच करीना कपूर ने ये फिल्म देखी और उन्होंने फिल्म का रिव्यू किया है।

Image

kareena kapoor on alpha (photo cedit- instagram)

Kareena Kapoor Review Alia Bhatt Film Alpha: यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा (Alpha) सिनेमाघरों में फाइनली आ गई है। आलिया भट्ट की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म में आलिया का ताबड़तोड़ एक्शन है, लेकिन फिर भी फिल्म को मिले जुले रिएक्शन मिले हैं। दर्शकों ने फिल्म की कई कमियां गिनाईं, जिसके बाद अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के सपोर्ट में एक्ट्रेस और ननंद करीना कपूर आई हैं। करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने फिल्म अल्फा देख ली है और फिल्म देखने के बाद उन्होंने अल्फा का रिव्यू भी किया। इस मौके पर उन्होंने आलिया और फिल्म दोनों की जमकर तारीफ की। मुंबई की बारिश से मुसीबत में स्टार्स, Amitabh Bachchan समेत इन एक्टर्स के घर में भरा पानी; Video वायरल

करीना कपूर ने फिल्म का किया रिव्यू

करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर फिल्म अल्फा का पोस्टर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'शानदार काम आलिया भट्ट और शरवरी वाघ। एक्शन फिल्म में महिलाओं को मुख्य भूमिका में देखना अच्छा लगता है। गर्ल पावर को सलाम।' उन्होंने पोस्ट में यश राज फिल्म्स, बॉबी देओल और अनिल कपूर को भी टैग किया। बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ सेकंड लीड रोल में हैं और शरवीर ने भी फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स किए हैं और दोनों के साथ बेबी देओल और अनील कपूर ने अपने शानदार काम से फिल्म को धांसू बनाने की पूरी कोशिश की है। 9वीं बार साथ काम करने जा रहे हैं Priyadarshan-Akshay Kumar, ये होगा फिल्म का टाइटल

    करण जौहर ने की आलिया भट्ट की तारीफ

    करीना कपूर से पहले करण जौहर ने फिल्म आलिया भट्ट और फिल्म अल्फा के सपोर्ट में पोस्ट किया है और ऑनलाइन निगेटिविटी को ध्यान न देने की अपील की है। इस मौके पर उन्होंने लोगों फिल्म देखने के लिए थिएटर जाने के लिए कहा। हालांकि, करण जौहर ने अपने पूरे पोस्ट में सिर्फ आलिया की तारीफ की है। उन्होंने शरवरी का जिक्र तक नहीं किया, जिस वजह से वह काफी ट्रोल हो रहे हैं।

    कैसी है फिल्म की कमाई

    आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ के आसपास कमाई की थी और दूसरे दिन आंकड़ा 11 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। फिल्म ने दो दिनों में लगभग 20 करोड़ रुपये का लिए हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article