टीवी मसाला

Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim के घर आया मेहमान, एक्ट्रेस ने दिया प्री-मैच्योर बेबी बॉय को जन्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2023, 12:25 PM IST

Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim Welcome Baby Boy : फैंस का इंतज़ार ख़त्म हुआ दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर में नन्हे मेहमान की किलकारियाँ गूंज उठी हैं। दीपिका ने बुधवार को एक बेटे को जन्म दिया है जिसकी जानकारी खुद शोएब ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर की है।

Image

Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim Baby Boy

Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim Welcome Baby Boy : टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ( Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के घर नए मेहमान का जन्म हुआ है।फैंस का इंतज़ार ख़त्म हो गया है स्टार्स के घर में नन्हे मेहमान की किलकारियाँ गूंज उठी हैं। दीपिका ने बुधवार को एक बेटे को जन्म दिया है जिसकी जानकारी खुद शोएब ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर की है। हालांकि दीपिका ने प्री-मैच्योर बेबी को जन्म दिया है। दीपिका की डिलीवरी डेट से पहले ही उनके बेटे का जन्म हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए शोएब ने बताया कि हमें एक प्री-मैच्योर बेबी बॉय हुआ है लेकिन इसमें डरने की कोई बात नहीं है मां और बेटा दोनों ही स्वास्थ्य हैं जल्द ही आपको इसकी जानकारी दी जाएगी।

शोएब की इस खबर के बाद फैंस ने बधाई देनी शुरू कर दी है।सभी दीपिका के बेबी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे इस खबर से फैंस में काफ़ी खुशी है और सभी मिलकर दीपिका के अच्छे स्वास्थ्य की दुआ कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article