टीवी मसाला

दीपिका कक्कड़ ने किया शोएब इब्राहीम की पहली पत्नी का खुलासा, हमेशा बनी दोनों के बीच लड़ाई की जड़

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुन्न सब चौंक गए। दीपिका ने पति शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) की पहली पत्नी का राज सभी को बताया। आखिर क्या है ये पूरा मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: टीवी दुनिया के पसंदीदा कपल में से एक दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहीम अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी और परिवार की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। भले ही दोनों टीवी दुनिया से दूर हैं लेकिन अपने फैंस के लिए यूट्यूब पर वलॉग डालना नहीं भूलते। टीवी के बाद अब दीपिका और शोएब यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर फेमस हो चुके हैं। वहीं इस बीच हाल ही में दोनों रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में पहुंचे जहां दीपिका ने शोएब इब्राहीम की पहली बीवी के बारें में बताया और दिखाया भी। जानिए क्या है पूरा मामला टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) से एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) पूछती हैं, 'एक चीज ऐसी बताओ जिसे आप दोनों एक दूजे के लिए पहले दिन से करते आए हो। जवाब में दीपिका ने कहा मेरा बहुत क्लियर है। तभी रश्मि ने कह डाला कि सोचना पड़ेगा मतलब ये प्रो हो चुकी है। फट से दीपिका ने कहा, 'शोएब इब्राहीम का फोन एडिक्शन। पहली बीवी इनकी फोन है रुकिए मैं उसे बुलाती हूँ। हमारी ज़्यादतर लड़ाई फोन के चक्कर में होती है। मेरे को लगता है बहुत सारे लोग जो कि हमें फॉलो करते हैं वो इस बारे में जरूर जानते होंगे।' खुद शोएब भी कहते हैं कि मैं इस मामले में दीपिका से नहीं जीत पाता इसलिए लड़ाई के समय पहले ही सरेंडर कर देता हूँ। ये बिग बॉस जीतकर आई है और मैं इसके दिमाग से खेल नहीं खेल सकता। दोनों की ये बात सुन रश्मि हंसने लगती है।

वहीं बता दें दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर हुआ था जिसका इसी साल ऑपरेशन हुआ था। दीपिका अब कैंसर मुक्त हैं लेकिन ट्रीटमेंट अब भी जारी है। अपनी बीमारी को लेकर दीपिका कक्कड़ अपडेट फैंस संग शेयर करना नहीं भूलती। साल 2018 में दीपिका ने शोएब इब्राहीम संग शादी की थी। इससे पहले दीपिका की रौनक सैमसन संग 4 साल की शादी तोड़ चुकी हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article