टीवी मसाला

गौरव खन्ना संग अफेयर पर निधि शाह ने तोड़ी चुप्पी, अनुपमा को-एक्टर के बदले कर डाली फरहाना भट्ट की तारीफ

Nidhi Shah Talks About Gaurav Khanna: बीते दिन रुमर्स उड़े की सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर एक्टर गौरव खन्ना का अफेयर को-एक्ट्रेस निधि शाह संग रहा था। साथ ही निधि ने कई पोस्ट भी लाइक किए हुए थे जिसमें जनता ने गौरव खन्ना को शो 'बिग बॉस 19' विनर के रूप में नहीं देखते। अब खुद इन सब पर निधि ने चुप्पी तोड़ी।

Image

Image Source: Instagram

Nidhi Shah Talks About Gaurav Khanna: टीवी एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में एक्टर ने 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी अपने नाम की। सोशल मीडिया पर गौरव के चाहने वाले उन्हे बधाई और प्यार देते हुए दिखाई दिए। वहीं दूसरी तरफ एक यूजर ने दावा किया कि गौरव खन्ना का सीरियल 'अनुपमा' की को-एक्ट्रेस निधि शाह संग था। ये सुन उनके फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि गौरव खन्ना को आकांक्षा चमोला संग रोमांस के लिए पसंद किया गया। सिर्फ यही नहीं निधि शाह ने कई ऐसी पोस्ट को लाइक किया जो गौरव खन्ना को 'बिग बॉस 19' की जीत पर ट्रोल कर रहे थे। अब खड़े हुए इन मुद्दों पर निधि शाह ने खुद चुप्पी तोड़ी।

इंडिया फोरम से हुई बातचीत के दौरान एक्ट्रेस निधि शाह (Nidhi Shah) ने कहा कि मैं बस इतना कहना चाहती हूँ कि गौरव खन्ना मेरे अच्छे दोस्त हैं। हमने चार साल एक साथ काम किया है और दोस्त से ज्यादा कुछ और नहीं। रही बात बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) की तो मैंने इसे एक दर्शक के तौर पर देखा। अगर कोई भी फाइनलिस्ट गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के अलावा विनर बनता तब भी मैं फरहाना भट्ट को ही सपोर्ट करती। एक दर्शक के नजरिए से मुझे फरहाना भट्ट का गेम शो 'बिग बॉस 19' में काफी पसंद आया। बेबाक और बागी बन जैसे फरहाना भट्ट ने गेम खेला वो देखना काफी दिलचस्प रहा। गौरव खन्ना भी काफी अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन मैंने जानबूझकर वो पोस्ट लाइक नहीं किया था। मैं हमेशा गौरव खन्ना का सपोर्ट एक दोस्त के नाते करती आई हूँ।

सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में गौरव खन्ना ने अनुज कपाड़िया और निधि ने किंजल परितोष शाह का किरदार निभाया था। करीब 4 साल बाद एक झटके में कई कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया। सबसे ज्यादा दुख जनता को गौरव खन्ना की एग्जिट से लगा था। वहीं अब खबर है कि शो 'बिग बॉस 19' जीतने के बाद गौरव खन्ना राजन शाही संग एक नए प्रोजेक्ट्स के लिए हाथ मिला सकते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article