टीवी मसाला

Dipika Kakar के ससुर को आया ब्रेन स्ट्रोक, ICU में हुए भर्ती; Shoaib Ibrahim ने पिता के लिए फैंस से की अपील

Dipika Kakar Father-In-Law Hospitalized: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। शोएब ने सोशल मीडिया पर अपने पिता का हेल्थ अपडेट दिया है, जिसके बाद से ही फैंस चिंता में है।

Image

dipika kakar-shoaib ibrahim (photo credit-instagram)

Dipika Kakar Father-In-Law Hospitalized: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की पर्सनल लाइफ बीते काफी समय से किसी न किसी परेशानी में घिरी हुई हैं। दीपिका कक्कड़ की हेल्थ काफी खराब चल रही हैं, जिसका अपडेट दीपिका या उनके पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) समय समय पर देते रहते हैं, लेकिन अब शोएब और दीपिका पर नई परेशानी आ पड़ी है। शोएब इब्राहिम के पिता और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के ससुर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। शोएब के पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया है, जिसकी वजह से उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। (ये भी पढ़ें: Hai Jawani To Ishq Hona Hai के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रोए Varun Dhawan और David Dhawan, क्या है माजरा?)

    अस्पताल में भर्ती हुए दीपिका कक्कड़ के ससुर

    अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने पिता की बिगड़ती तबीयत का अपडेट दिया है। शोएब ने बताया कि 23 मई को उनके पिता को फिर से ब्रेन स्ट्रोक आया है, जिस वजह से उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है और अगले 24 घंटे उनकी तबीयत के लिए काफी अहम है। शोएब इब्राहिम ने पिता की हेल्थ के लिए इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट लगाया। इसमें उन्होंने लिखा, 'पापा के लिए आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है. पापा को आज सुबह फिर से स्ट्रोक आया है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. प्लीज उनके लिए प्रार्थना करते रहें. अगले 24 घंटे बहुत अहम हैं।' इस पोस्ट के बाद से ही शोएब की तरफ से कोई दूसरा हेल्थ अपडेट नहीं दिया गया है। ऐसे में फैंस एक्टर के पिता के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: लड़कों को उंगलियों पर नचाएगी मायरा, मौत की कगार पर होंगे अरमान-अभिरा)
    dipika kakar-shoaib ibrahim

    dipika kakar-shoaib ibrahim (photo credit- instagram)

    पिता के जन्मदिन पर शोएब इब्राहिम ने किया था पोस्ट

    बता दें कि 6 मई को ही शोएब इब्राहिम ने अपने पिता को जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर एक्टर ने अपने पिता के लिए एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की क्यूट फोटोज दिखाई। इस तस्वीर में शोएब इब्राहिम अपने पिता को किस करते दिखे। शोएब के बेटे भी इस फोटो में दादा जी को किस करते नजर आए। इसके अलावा, शोएब ने पिता संग कई पुरानी तस्वीरें भी दिखाईं। इन फोटोज के साथ एक्टर ने 'हैप्पी बर्थडे पापा' लिखा।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article