Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई सारे धमाके होने वाले हैं। पोद्दार परिवार में सब कुछ ठीक हो रहा है। अरमान और अभिरा के बीच सब कुछ ठीक हो गया है और दोनों ही अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश कर रहे हैं। विद्या भी अरमान के कहने पर अभिरा से माफी मांग चुकी है और अब कहानी में नया ड्रामा होगा। सीरियल में अभिरा और अरमान अपने बिजनेस के बारे में सोचोंगे, लेकिन इससे पहले ही अभिरा और अरमान को मायरा-मुक्ति टेंशन दे देगी।
सीरियल में दिखाया जाएगा कि सभी लोग डिनर टेबल पर बैठकर लंच कर रहे होते हैं लेकिन मायरा का ध्यान अपने फोन पर होता है। वह किसी से चैट कर रही होती है। मुक्ति ये चीज नोटिस कर लेती है। इस मौके पर दादी सा अरमान को पोद्दार फर्म के लिए लड़ने के लिए भी कहती है।
ब्रेकफास्ट के मौके पर ही दिशा सबको बताएगी कि वह भी नौकरी करना चहती है और ये चीज सुनकर आर्यन बहुत खुश होता है। मनीषा तो अपनी बहू को गले ही लगा लेती है। दिशा के फैसले से सब सहमत होते हैं और फिर मनोज उसे अपने साथ ऑफिस चलने के लिए कहता है।
मुक्ति मायरा को बार बार छोड़ते है और इस मौके पर दोनों की मस्ति मजाक में बहस भी हो जाती है। अरमान अभिरा दोनों हो बिल्लियों की तरह लड़ते हुए देखते हैं, लेकिन इस मौके पर किसी को नहीं पता होता कि दोनों पर कोई नजर रख रहा है। मायरा और मुक्ति का कोई छुपकर वीडियो बना लेता है।
मनोज दिशा को ऑफिस में मीटिंग की तैयारी करने के लिए कहता है और दिशा पूरे टेबल को अलग अलग खाने से सजा देती है। ये देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। दिशा यहां पर ऑफिस बॉय का काम करने लग जाती है। इतना ही नहीं, वह इस मौके पर हड़बड़ा कर जूस भी क्लाइंट के पैरों पर गिरा देती है।
अब अरमान अभिरा को मायरा-मुक्ति के सपनों के बारे में पता चलेगा। मायरा कंटेंट क्रिएटर बनना चाहती है और ये सुनकर अभिरा हैरान रह जाती है। दूसरी तरफ मुक्ति सुंदर बनने के लिए अलग अलग प्रोडक्ट पर रिसर्च शुरू करती है। ये जानकर अरमान भी हैरान रह जाता है। दोनों अपनी बेटियों को समझाने की पूरी कोशिश करते हैं।
अरमान और अभिरा अब अपनी फर्म खोलने की प्लानिंग करेंगे। अभिरा फिर से वकालत में आने का मन बना लेगी और घर में ही फर्म शुरू करने की तैयारी कर लेगी। पहले अरमान इसके लिए तैयार नहीं होगा, लेकिन फिर अभिरा किसी तरह अरमान को मना लेगी और दोनों तैयारी में लग जाएंगे।
कृष दूर से ही देखेगा कि अरमान और अभिरा मिलकर फर्म शुरू करने वाले हैं। पहले तो कृष सोचेगा कि दोनों अपनी फर्म से कुछ नहीं कर पाएंगे, लेकिन फिर कृष के मन में सवाल उठेगा कि अगर उन्होंने कुछ कर लिया तो... दूसरी तरफ अब अरमान के सिर में बहुत तेज दर्द होगा। दावा है कि अरमान अभिरा का इसी तरह धीरे धीरे अंत दिखाया जाएगा।