बॉलीवुड

Hai Jawani To Ishq Hona Hai के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रोए Varun Dhawan और David Dhawan, क्या है माजरा?

David Dhawan-Varun Dhawan Get Emotional: वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर डेविड धवन इमोशल हो गए। इस मौके पर वरुण धवन की आंखें भी नम दिखीं।

Image

varun dhawan-varun dhawan (photo credit- instagram)

David Dhawan-Varun Dhawan Getting Emotional At Hai Jawani To Ishq Hona Hai: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन काफी समय बाद सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार हैं। वरुण धवन की फिल्म 'है जवान तो इश्क होना है' (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) रिलीज होने वाली है, लेकिन मेकर्स ने फैंस के लिए फिल्म का ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया है। इस फिल्म का ट्रेलर 22 मई को आने वाला था, लेकिन अब फाइनली फैंस का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म को वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं, डेविड धवन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डेविड धवन (David Dhawan) पूरी कास्ट के साथ स्टेज पर नजर आए। इस इवेंट में कई बार डेविड धवन इमोशनल होकर रोते दिखे। (ये भी पढ़ें: रिलीज डेट से पहले सिनेमाघरों में धमाका करेंगी Ranbir Kapoor की Ramayana, तगड़ी कमाई के लिए मेकर्स ने बनाई प्लानिंग)

    वरुण धवन और डेविड धवन ने अनिल धवन को दिया सारा क्रेडिट

    फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वरुण धवन और डेविड धवन रोते हुए नजर आ रहे हैं। इवेंट में वरुण धवन ने अपने चाचा अनिल धवन को याद किया, जिनकी वजह से डेविड धवन इंडस्ट्री में आए हैं। उनके बारे में बात करते हुए डेविड धवन ने कहा कि मैं अगर आज इस लाइन में हूं तो वो मैं सिर्फ उनकी वजह से हूं। वो मेरे यहां होने का सबसे बड़ा कारण है। मेरी वजह से ये (वरुण धवन) यहां पर है। मैं यही सोचता हूं कि अगर अनिल भाई फिल्म लाइन में नहीं आते और यहीं कहीं काम कर रहे होते तो भी यहीं कहीं काम कर रहा होता। सारा क्रेडिट इनका है। इनके स्ट्रगल का है।' (ये भी पढ़ें: आवारा कुत्तों पर CM भगवंंत मान के आदेश पर इन स्टार्स ने उठाए सवाल, Sonu Sood बोले- हटाना या मारना सही हल नहीं)

      रो पड़े डेविड धवन

      इस प्रेस कॉन्फ्रेस में अनिल धवन भी होते हैं, जिन्हें वरुण धवन कोई एक एडवाइज देने के लिए कहते हैं। वरुण कहते हैं कि चाचा.. क्या आप यहां पर अपने भाई को एक एडवाइज देना चाहोगे? इस पर अनिल धवन कहते हैं कि वह यहां पर कोई एडवाइज तो नहीं देंगे लेकिन उन दोनों का रिश्ता काफी खास है। वह कहते हैं कि डेविड उनके लिए काफी ज्यादा पॉजेसिव हैं और हमेशा उनके बारे में सोचता रहता है। ये बातें सुनकर डेविड धवन और वरुण धवन दोनों ही रोने लग जाते हैं। धवन धवन की आंखों से आंसू भी छलक जाते हैं।

      वरुण धवन भी हुए इमोशनल

      इसके अलावा, डेविड धवन ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ही बताया कि कैसे वरुण उनके बहुत केयर करते हैं और जब वह अस्पताल में एडमिट थे तो वरुण वहीं पर उनके साथ ही रहते थे। यह बताते हुए भी डायरेक्टर डेविड धवन रो पड़े। पिता को राेते देख वरुण धवन भी इमोशनल हो गए।

      कब रिलीज होगी फिल्म

      बता दें कि फिल्म है जवानी तो इश्क होना है सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर जैसे सितारे नजर आएंगे।
      Kavita
      कविता author

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

      End of Article