Dipika Kakar Cancer: टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। छोटे परदे से दूरी बनाकर अब दीपिका यूट्यूब दुनिया में अपना जलवा बिखेर रही हैं। वहीं इन दिनों दीपिका कक्कड़ कैंसर बीमारी से जूझ रही है। आपको मालूम होगा की दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर है जिसका ट्रीटमेंट जारी है। लेटेस्ट वलॉग में देखने को मिला की दीपिका कक्कड़ शोएब इब्राहीम के आगे रोती हुई नजर आईं। डॉक्टर संग अपॉइंटमेंट खत्म होने के बाद दीपिका इस कदर रोईं की शोएब इब्राहीम उन्हे संभालने लगे। दीपिका ने कहा कि अब उनके सब्र का बांध टूट गया है।
वलॉग में दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने बताया कि कैसे उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल है लेकिन हर दिन उनके शरीर को कोई नई बीमारी लग जाती है। दीपिका कहती हैं, 'मेरी रिपोर्ट्स नॉर्मल है लेकिन हर दिन किसी ना किसी नई चीज से मैं डील करती हूं। मेरा थायरॉड ऊपर नीचे हो जाता है, कभी हॉरमनल चेंजेस और मेरी स्किन भी बहुत ड्राय हो गई है। मेरे कानों और गर्दन पर अजीब सा प्रेशर रहता है। कहने को तो ये छोटी-मोटी चीजें है लेकिन जब आप रोज इससे गुजरेंगे तब थकान महसूस होगी। ऐसा नहीं की मैं हमेशा इमोशनल फील करती हूं। कभी कभी दिन अच्छे होते हैं जब खुद अंदर से मैं खुश महसूस करती हूँ। कहीं ना कहीं अब मेरे दिल में डर बैठ गया है कि सब ठीक हो जाए। मैं हमेशा मजबूत रहने की कोशिश करती हूँ लेकिन दिल बर्दाश्त नहीं कर पाता ये सब चीजें।' इस वलॉग में दीपिका कक्कड़ को पति शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) संभालते हुए नजर आए।
फैंस दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द दीपिका का स्वास्थ ठीक हो जाए। इसी साल दीपिका के लिवर से ट्यूमर निकाला गया था जिसके लिए 14 घंटे ऑपरेशन चलता रहा। दीपिका के शरीर से 22% लिवर का हिस्सा निकाल लिया गया था। कैंसर ट्रीटमेंट के चलते दीपिका कक्कड़ को साइड इफेक्ट का सामना करना पड़ा बाल झड़ना, मुंह के अल्सर जैसे कई चीजें हुईं। बात करें दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ कि तो उनका अभी कोई मूड नहीं है टीवी पर लौटने का। इस समय दीपिका का सारा ध्यान अपने बेटे रुहान की परवरिश पर है।
