टीवी मसाला

Dipika Kakar सर्जरी के बाद हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज, हेल्थ अपडेट देते हुए बोलीं- दोबारा ये नौबत न आए...

Dipika Kakar Discharge From Hospital After Surgery: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। एक्ट्रेस की चंद दिनों पहले सिस्ट सर्जरी हुई, लेकिन अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में आए व्लॉग में अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- शोएब इब्राहिम व्लॉग

Dipika Kakar Discharge From Hospital After Surgery: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस की सिस्ट सर्जरी हुई है। हालांकि शोएब इब्राहिम ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि एक्ट्रेस की सर्जरी सक्सेसफुल रही और वह अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस को अभी भी दर्द हो रहा है।अस्पताल में कुछ दिनों के इलाज के बाद अब दीपिका कक्कड़ को डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन एक्ट्रेस ने शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के लेटेस्ट व्लॉग में हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि बस दुआ है कि ये नौबत दोबारा न आए। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने ढेर सारी दुआओं के लिए अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया।

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के लेटेस्ट व्लॉग में दिखाया गया कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) अस्पताल में अपने परिवार और बच्चे को देखकर भावुक हो गईं और रो पड़ीं। हालांकि परिवार के सदस्यों ने दीपिका की हिम्मत बढ़ाने का काम किया। वहीं शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ के साथ अस्पताल में ही इफ्तारी की। व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, "दर्द है, लेकिन कल से बहुत सही है। जब होश आया था तो बहुत दर्द था। वो चीज याद रहेगी। ये भी टल गया, बस अल्लाह करे ये नौबत दोबारा न आए। आप सभी का शुक्रिया, जिस शिद्दत के साथ आप लोगों ने दुआएं कीं, साथ रहे, आप लोगों का शुक्रिया। यूं ही हमेशा हमारे साथ रहिएगा, दुआ कीजिएगा।"

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के व्लॉग में आगे दिखाया गया कि 25 फरवरी को दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। एक्टर ने बताया कि इफ्तारी के बाद अस्पताल से निकलेंगे। बता दें की बबीते साल दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर हो गया था, हालांकि एक्ट्रेस की सर्जरी भी हुई थी। लेकिन डॉक्टर का कहना था कि ये बीमारी वापस भी लौट सकती है। ऐसे में दीपिका कक्कड़ ओरल थेरेपी के जरिए लिवर कैंसर का इलाज करा रही थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article