टीवी मसाला

लिवर कैंसर पीड़ित Dipika Kakar ने मनाया शोएब इब्राहिम का 38वां बर्थडे, दिल का गुबार निकाल बोलीं- तुमसे ही मैं हूं

Dipika Kakar Celebrates Shoaib Ibrahim 38th Birthday: टीवी के मशहूर एक्टर शोएब इब्राहिम का आज 38वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उनपर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं दीपिका कक्कड़ ने भी पोस्ट शेयर कर पति पर ढेर सारा प्यार लुटाया है।

Image

दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम पर लुटाया प्यार

Dipika Kakar Celebrates Shoaib Ibrahim 38th Birthday: टीवी के मशहूर एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शोएब इब्राहिम का आज 38वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक उनपर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। शोएब इब्राहिम के जन्मदिन पर उनकी पत्नी और टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने भी प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह शोएब इब्राहिम के लिए दिल का गुबार निकालती नजर आईं। दीपिका कक्कड़ ने पोस्ट में ये तक लिखा कि तुम हो तो मैं हूं।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने शोएब इब्राहिम के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। जहां एक में वह शोएब के साथ अस्पताल के कॉरिडोर में चलती नजर आईं तो वहीं बाकी की तस्वीर उनकी ईद या बाकी त्योहारों से जुड़ी थी। दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम के लिए अपनी पोस्ट में लिखा, "उस इंसान का जश्न मना रही हूं, जिसने मेरा हर दिन प्यार से भर दिया है। शोएब तुम हो तो मैं हूं, तुमसे ही मैं हूं। आप मेरे साथ अच्छे और बुरे हर वक्त में चले, मेरा हाथ थामकर। आपकी आंखें मुझे कहती हैं कि मैं यहां हूं। आपका छूना मुझे मजबूती देता है और मुझे आपका साथ चाहिए। जितना भी मुश्किल समय हो, तुम्हारा साथ उसका एहसास नहीं होने देता।"

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "बीते कुछ दिनों में हम दोनों ने बहुत कुछ चीजों का सामना किया है। अस्पताल के कॉरिडोर में रोना, मेरा स्कैन के लिए डरना, सर्जरी का दिन। आईसीयू के दिन, आप कई रातों तक नहीं सोए। अभी भी मैं घर आ गई हूं और करवटें बदल दूं तो आप उठ जाते हो ये जानने के लिए कि मैं ठीक हूं या नहीं। आपने सच में मेरा एक छोटे बच्चे की तरह ध्यान रखा है और आप ये आगे भी जारी रख रहे हैं। तो यहां मैं आपको जन्मदिन की बधाइयां दे रही हूं जो न केवल मुझसे प्यार करता है, बल्कि अपनी बाहों में भी समेटता है और ये ध्यान रखता है कि मैं खुश हूं, सुरक्षित हूं और मुस्कुरा रही हूं। अल्लाह हर खुशी से आपको नवाजे, हर दुआ में आपका नाम है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article