टीवी मसाला

दीपिका कक्कड़ ने ननद सबा पर हल्दी सेरमनी में लुटाया प्यार, शोएब इब्राहिम संग दिखा क्यूट अंदाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 05:59 PM IST

शोएब इब्राहिम की बहन सबा आजाद जल्द शादी करने वाली हैं। सबा की हल्दी सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दीपिका कक्कड़ अपनी ननद पर प्यार लुटाते नजर आईं।

Image

dipika and ibrahim (credit pic: instagram)

टीवी की पॉपुलर जोड़ी दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। शोएब की बहन सबा आजाद (Saba Aazad) की जल्द शादी होने वाली है। घर में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शोएब अपनी पत्नी दीपिका के संग खुशियों का स्वागत कर रहे हैं। दीपिका की ननद सबा की हल्दी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सबा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड खालिद नियाज से शादी कर रही हैं। शादी से पहले हल्दी सेरेमनी हुई। हल्दी सेरेमनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपिका और शोएब साथ में नजर आ रहे हैं। दोनों सबा को हल्दी लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

शोएब और दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सिंपल लुक में सबा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। होने वाली दुल्हन के चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है। शोएब और दीपिका के वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है।

दीपिका ने ननद सबा पर लुटाया प्यार

दीपिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर सबा की शादी का कार्ड शेयर किया था। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि शादी की तैयारियों में शोएब नहीं है, क्योंकि वो अपने शेड्यूल की वजह से काफी बिजी है।

इससे पहले भी दीपिका और सबा का वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में दीपिका अपनी ननद को छेड़ते हुए नजर आ रही थी। एक्ट्रेस ने मेरे सैया सुपरस्टार गाने पर जमकर ठुमके लगाए थे। दीपिका अपने परिवार के साथ खास बॉन्ड शेयर करती हैं। भले ही इन दिनों दीपिका टीवी इंडस्ट्री से दूर है, लेकिन वो अपने फैंस को एटंरटेन करने का मौका नहीं छोड़ती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article